वाराणसी

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को 80 कॉलेजों ने नहीं भेजे छात्रों के अंक, अधर में 5 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट

Varanasi news : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के करीब 5 हजार ऐसे छात्र हैं, जिनका अंक अब तक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है।
2 min read
May 27, 2026
Mgkvp result news
फाइल फोटो, pc-patrika

Varanasi news: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के करीब 5 हजार ऐसे छात्र हैं, जिनका अंक अब तक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है। इस संबंध में यूनिवर्सिटी प्रशासन में विभिन्न जिलों के 80 कॉलेजों को नोटिस जारी करते हुए 2 दिन में जवाब मांगा है और अंक अपलोड करने को कहा है। बताया जा रहा है कि छात्रों के अंक की हार्ड कॉपी भी अभी यूनिवर्सिटी को नहीं भेजी गई है, जिससे छात्रों का रिजल्ट प्रकाशित करने में देरी हो रही है।

5 जिलों के कॉलेज ने नहीं भेजे अंक

जानकारी के मुताबिक, वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (MGKVP) यूनिवर्सिटी ने विभिन्न जिलों के 80 कॉलेजों को नोटिस जारी करते हुए छात्रों के रिजल्ट यूनिवर्सिटी तक जल्द से जल्द पहुंचाने को कहा है। बताया जा रहा है कि वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र और चंदौली में काशी विद्यापीठ से संबंद्ध 80 ऐसे कॉलेज है, जिन्होंने यह लापरवाही बारती है। इन कॉलेजों ने विद्यार्थियों के स्किल डेवलपमेंट, इंटरनल और प्रैक्टिकल जैसे परीक्षाओं के अंक अभी तक पोर्टल पर अपलोड नहीं किए हैं, जिसके बाद करीब 5 हजार छात्रों का रिजल्ट अधर में लटका हुआ है।

28 जुलाई को होगा दीक्षांत समारोह

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इन कॉलेजों को नोटिस जारी करते हुए 2 दिन का समय दिया है और कहा है कि छात्र-छात्राओं के अंक इन दो दिनों के भीतर पोर्टल पर अपलोड हो जाने चाहिए। बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी और उससे संबद्ध कॉलेजों का विषम सेमेस्टर का रिजल्ट अभी तक जारी नहीं हुआ है। वहीं, 28 जुलाई को यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह भी आयोजित किया जाना है। यदि समय से छात्र-छात्राओं के रिजल्ट घोषित नहीं होंगे, तो दीक्षांत समारोह के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल देने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

गोपनीय विभाग को भेजें हार्ड कॉपी

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कॉलेजों को स्पष्ट रूप से देरी न करने की चेतावनी दी है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कहा है कि यदि तय समय पर रिजल्ट जारी नहीं होंगे तो उन कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के भविष्य पर असर पड़ेगा और उन्हें सर्टिफिकेट और मेडल प्रदान करने में मुश्किल होगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्र-छात्राओं के अंक पत्र को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ ही गोपनीय विभाग को इसकी हार्ड कॉपी भी भेजने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए हैं। वहीं, निर्देश मिलने के बाद संबंधित कॉलेज अंक पत्र को अपलोड करने में जुट गए हैं।

Updated on:
27 May 2026 09:52 am
Published on:
27 May 2026 09:52 am
Also Read
View All
8 सेकेंड में 5 थप्पड़! वाराणसी में महिला दारोगा का फरियादी को पीटते वीडियो वायरल, बैठाई गई जांच

बीएचयू में कार सवार बाहरी लोगों ने छात्राओं पर कसी फब्तीयां, छात्रों ने बनाया वीडियो, पुलिस ने हिरासत में लिया

सावन में ज्ञानवापी मस्जिद में नमाज पर लगाएं रोक, शिवसेना ने विश्वनाथ मंदिर प्रशासन को लिखा खत, जानें क्या दी दलील

‘नशे का कारोबार करते हो, बैग दिखाओ’, वाराणसी में ज्वेलरी शॉप के कर्मियों से क्राइम ब्रांच का नाम लेकर 60 लाख की चांदी लूटी

भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार हुए भगवान जगन्नाथ, काशी में शुरू हुई तीन दिवसीय रथयात्रा, 250 साल पुराना है इतिहास