वाराणसी

धार्मिक नगरी में देह के धंधे का पर्दाफाश; गेस्ट हाउस प्रबंधक, एक ग्राहक और 3 महिलाएं पकड़ी

Crime News: पुलिस पूछताछ पकड़ी गईं महिलाओं और प्रबंधक ने देह व्यापार में शामिल होने की बात स्वीकार की। गेस्ट हाउट में छापेमारी के दौरान पुलिस को कई चीजें मिली हैं।
2 min read
• •
Feb 01, 2026
prostitution racket exposed immoral activities inside guest house crime news varanasi
धार्मिक नगरी में चल रहा था देह के धंधे का गंदा खेल। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

Crime News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में देह व्यापार का पर्दाफाश पुलिस ने किया है। दुर्गाकुंड-लंका मार्ग पर स्थित 3 मंजिल विजय लक्ष्मी पेइंग गेस्ट हाउस में देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। शनिवार को पुलिस ने छापेमारी की।

Crime News Varanasi: एक ग्राहक और 3 महिलाएं पकड़ी गईं

दरअसल, पुलिस कमिश्नर के एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर पर मिली सूचना के आधार पर SOG 2 और भेलूपुर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान गेस्ट हाउस प्रबंधक, एक ग्राहक और 3 महिलाएं पकड़ी गईं। मामला सामने आने के बाद भेलूपुर पुलिस की सक्रियता की पोल खुल गई। बता दें कि पुलिस कमिश्नर ने कहा था कि देह व्यापार के मामले सामने आने पर संबंधित थानेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिससे आगामी क्राइम मीटिंग में कइयों पर गाज गिरने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

Immoral Activities in Guest House: कैसे हुआ मामले का खुलासा?

एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर पर देह व्यापार की सूचना मिली तो SP अपूर्व पांडेय SOG 2 टीम और भेलूपुर पुलिस विजय लक्ष्मी पेईंग गेस्ट हाउस पर छापेमारी करने पहुंचे। जहां दूसरी मंजिल पर कमरा नंबर 104 और 105 से देह व्यापार में लिप्त पश्चिम बंगाल की 3 महिलाएं, चुनार निवासी दूध विक्रेता ग्राहक कुंदन पाल और गेस्ट हाउस संचालक जवाहरपुर, थाना मधुवन मऊ के अभिषेक कुमार गोंड को गिरफ्तार किया गया।

UP News: महिलाओं और प्रबंधक ने देह व्यापार में शामिल होने की बात स्वीकारी

पूछताछ में पकड़ी गईं महिलाओं और प्रबंधक ने देह व्यापार में शामिल होने की बात स्वीकार की। छापेमारी के दौरान दोनों कमरों से 6 मोबाइल फोन, 30 हजार की नकदी के साथ अन्य चीजें बरामद की गई हैं। बता दें कि प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे होम स्टे जांच के क्रम में भेलूपुर पुलिस ने इलाके में चेकिंग अभियान चलाया था। 15 दिनों पूर्व हुई पुलिस की जांच में सबकुछ ठीक मिला था।