
वाराणसी. पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत का मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। फागुनी बयार बहने से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम में अब फिर से परिवर्तन होने जा रहा है। तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। बिजली गिरने व ओला पडऩे की भी संभावना है। तीन दिन तक मौसम में बदलाव के बाद फिर स्थिति सुधरेगी। इसके बाद पहाड़ों से ठंडी हवा पहुंचेगी और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 27.2 व न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
यह भी पढ़े:-जानिए कौन है सपा नेता अजय यादव, जिसने पीएम नरेन्द्र मोदी के काफिले के सामने दिखाया काला कपड़ा
जम्मू कश्मीर पर लगातार पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं जिससे कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। यह पश्चिमी विक्षोभ इतने कमजोर होते हैं कि इसका असर मैदानी इलाकों तक नहीं पहुंच रहा है लेकिन एक बड़ा पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है, जिसका असर पूर्वी यूपी तक पड़ेगा। 21 फरवरी से मौसम में बदलाव शुरू हो जायेगा। इसके बाद पश्चिमी, मध्य व पूवी यूपी के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश होने व बिजली गिरने की संभावना जतायी जा रही है। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। 24 फरवरी से मौसम साफ होगा। इसके बाद रात व सुबह के ठंड में फिर से वृद्धि होगी।
यह भी पढ़े:-Kashi Mahakal Express के किराये में हुआ परिवर्तन, IRCTC ने जारी किया टूर पैकेज
जानिए क्या है मौसम की भविष्यवाणी
निजी वेदर एजेंसी के अनुसार एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर पर आने वाला है। एक साइक्लोनिक सिस्टम पंजाब व उसके आस-पास हरियाणा पर विकसित होगा। 21 फरवरी को बहुत प्रभाव दिखेगा। अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी पहुंचेगी। 21 से लेकर 24 फरवरी तक जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, लद्दाख व हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होगी। सबसे ज्यादा बारिश व बर्फबारी 22 व 23 फरवरी होगी। उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, पश्चिमी यूपी से लेकर मध्य व पूवी भाग तक मौसम बदलेगा और बारिश होगी। मौसम में बदलाव 21 फरवरी से आरंभ होगा। 22 व 23 को पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश होगी। बारिश के साथ तेज हवा चलेगी। ओले गिरने व बिजली गिरने की आशंका बनी रहेगी। मैदानी इलाकों में फसलों को नुकसान हो सकता है। बारिश होने से मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में गिरावट आयेगी। जबकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। 24 फरवरी से मौसम साफ होगा और मैदान से ठंडी हवा फिर पहुंचेगी। इसके बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी व न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ पहली बार इस शहर में साथ होंगे कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा