28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ पहली बार इस शहर में साथ होंगे कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा

खास कार्यक्रम में होंगे शामिल, देश की राजनीति पर भी इसका पड़ेगा असर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 15 Feb 2020, 8:13 PM IST

PM Narendra Modi and Karnataka CM BS Yeddyurappa

PM Narendra Modi and Karnataka CM BS Yeddyurappa

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ पहली बार कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा इस खास कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। शनिवार को कर्नाटक के सीएम बनारस पहुंचे और बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर दर्शन किया। इससे पहले उनके बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हर-हर महादेव के नारों के साथ स्वागत किया।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी का बनारस दौरा 16 को, 12हजार करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

IMAGE CREDIT: Patrika

पीएम नरेन्द्र मोदी का बनारस 16 फरवरी को दौरा होने वाला है। पीएम मोदी काशी आगमन के बाद सबसे पहले जंगमबाड़ी मठ में वीरशैव महाकुंभ कार्यक्रम में भाग लेने आयेंगे। इसी कार्यक्रम में शािमल होने के लिए कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा भी आये हैं। पहली बार पीएम मोदी व सीएम येदियुरप्पा का बनारस में मुलाकात होगी। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में कुछ देर रहने के बाद पड़ाव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करने चले जायेंगे। कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा इसके बाद भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
यह भी पढ़े:-Kashi Mahakal Express के किराये में हुआ परिवर्तन, IRCTC ने जारी किया टूर पैकेज

सबसे प्राचीन मठ में से एक है जंगमबाड़ी मठ, देश व विदेश तक में फैले है मठ से जुड़े अनुयायी
जंगमबाड़ी मठ देश के सबसे प्राचीन मठ में से एक है। इस मठ से जुड़े अनुयायी देश व विदेश में फैले हुए हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी व कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा मठ के कार्यक्रम में शामिल होकर करोड़ों अनुयायी को खास संदेश देंगे। मठ से सुबह शोभायात्रा निकाली गयी थी और उसमे शामिल अनुयायियों ने कहा था कि पीएम मोदी का आना बेहद खुशी की बात है। मठ से जुड़े सभी लोग बेहद प्रसन्न है और पीएम मोदी को धन्यवाद कहना चाहते हैं। कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा भी वीरशैव महाकुंभ में शामिल होकर कर्नाटक की जनता को बड़ा संदेश देंगे।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के आगमन के पहले किया गया फ्लीट रिहर्सल