28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम नरेन्द्र मोदी के आगमन के पहले किया गया फ्लीट रिहर्सल

16 फरवरी को बनारस आयेंगे प्रधानमंत्री, सुरक्षा के रहेंगे सख्त बंदोबस्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 15 Feb 2020, 1:10 PM IST

Fleet rehearsal

Fleet rehearsal

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के 16 फरवरी को बनारस आगमन के दौरान सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किये गये हैं। शनिवार को जंगमबाड़ी से लेकर बीएचयू तक फ्लीट रिहर्सल किया गया है। पीएम के काफिले में कौन-कौन वाहन रहेंगे। सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी किन जगहों पर लगायी गयी है आदि की सारी जांच की गयी है।
यह भी पढ़े:-हमें नीद की गोली खिला कर सुला देने के बाद गला दबा देना पापा...

पीएम नरेन्द्र मोदी १६ फरवरी को सुबह बाबतपुर हवाई अड्डे पर आयेंगे। इसके बाद सीधे बीएचयू हेलीपैड पर जायेंगे। बीएचयू से सड़क मार्ग से जंगमबाड़ी मठ पहुंचेंगे। मठ में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद फिर बीएचयू हेलीपैड से पड़ाव के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम सीधे बड़लालपुर स्थित पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल में पहुंचेंगे। काशी एक रुप अनेक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट से रवाना हो जायेंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी के दौरे को देखते हुए १५ फरवरी की शाम को सीएम योगी आदित्यनाथ के बनारस पहुंचने की संभावना है। मुख्यमंत्री खुद तैयारियों को अंतिम रुप देंगे। सीएम के शहर में ही रात्रि विश्राम करने की संभावना है और अगले दिन एयरपोर्ट पर जाकर पीएम की आगवानी भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़े:-मुस्लिम बंधु भी करेंगे पीएम नरेन्द्र मोदी का स्वागत, 45 प्वाइंट पर बजेंगे डमरू व सुनायी देंगे वैदिक मंत्र

सात माह बाद बनारस आ रहे प्रधानमंत्री
पीएम नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र बनारस में लगभग सात माह बाद आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता बेहद उत्साहित है और शहर में 45 प्वाइंट बना कर उनका भव्य स्वागत करने की तैयारी है। जिन जगहों पर पीएम का जाना है वहां पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सारी तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।
यह भी पढ़े:-अंदर से ऐसे दिखती है महाकाल एक्सप्रेस, इन स्टेशनों का यह है किराया