28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हमें नीद की गोली खिला कर सुला देने के बाद गला दबा देना पापा…

23 दिन से लिखी जा रही थी परिवार के सुसाइड की कहानी, कर्ज व स्वास्थ्य से परेशान करोबारी ने खत्म कर दिया अपना परिवार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 14 Feb 2020, 7:41 PM IST

suicide

suicide

वाराणसी. कभी हालत इतने खराब हो जाते हैं कि एक परिवार को इतना बड़ा कदम उठाना पड़ सकता है। आदमपुर इलाके के नचनी कुआं मोहल्ले में रहने वाले चेतन तुलस्यान ने खराब आर्थिक स्थिति व स्वास्थ्य एवं कर्ज से परेशान होकर पहले बेटे, बेटी व पत्नी की जान ली। इसके बाद खुद फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस को 11 पन्ने का सुसाइड नोट मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला कि परिवार ने 23 दिन पहले से सुसाइड की तैयारी की थी। एफिडेविट में अपने साले को पूरी सम्पत्ति देने का भी उल्लेख कर दिया था। सुसाइड नोट में एक लाइन पढ़ कर सभी की आंखे भर आयी। बच्चों ने लिखा था कि पापा हमें नीद की गोली खिला कर सुला देना। इसके बाद गला दबा कर मार देना।
यह भी पढ़े:-कारोबारी ने पुलिस को फोन कर खुद दी सुसाइड करने की सूचना और फिर पत्नी व दो बच्चों के साथ दी जान

IMAGE CREDIT: Patrika

पुलिस ने जब घर से चेतन तुलस्यान (45), पत्नी ऋतु (42), बेटा हर्ष (19) और बेटी हिमानी (17) की लाश निकाली तो पूरा मोहल्ला रो पड़ा। व्यवसायी ने मरने से पहले खुद डॉयल ११२ को फोन कर सूचना दी थी। कहा था कि बच्चों को मार दिया हूं। अब सुसाइड करने जा रहा हूं। पुलिस ने किसी तरह घर पता किया और मौके पर पहुंची। दरवाजा खटखटाया तो कारोबारी के पिता रविन्द्रनाथ ने दरवाजा खोला। पुलिस ने सारी बात बतायी तो वह भी अचरज में पड़ गये। इसके बाद सभी लोग उपर के मंजिल में पहुंचे। पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ कर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि एक बिस्तर पर हर्ष व हिमांशी मृत पडे थे। दूसरे कमरे में ऋतु का शव बेड पर पड़ा था जबकि चेतन का शव फंदे से लटक रहा था। कमरे में नींद की दवा की शीशी मिली।
यह भी पढ़े:-अंदर से ऐसे दिखती है महाकाल एक्सप्रेस, इन स्टेशनों का यह है किराया

पत्नी भी थी अवसाद से पीडि़त, कारोबारी को थी आंख की परेशानी
पुलिस को १२ पेज के सुसाइड नोट में परिवार के खत्म होने की कई जानकारी सामने आयी है। कारोबारी की पत्नी ऋतु ने लिखा था कि 20 साल पहले जब वह शादी करके यहां पर आयी थी तो पता चला था कि उसके पति को आंख से कम दिखायी देता है। परिवार के सदस्यों से भी सहयोग नहीं मिला। इसी नोट में बेटे व बेटी की तरफ से लिखा है कि हमें नीद की दवा खिला कर सुला देना पापा। इसके बाद गला दबा देना। घटना की जानकारी पर आईजी रेंज विजय सिंह मीना, एसएसपी प्रभाकर चौधरी के साथ फोरेसिंक टीम भी जांच के लिए पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुसाइड नोट की भी जांच करायी जा रही है।
यह भी पढ़े:-मुस्लिम बंधु भी करेंगे पीएम नरेन्द्र मोदी का स्वागत, 45 प्वाइंट पर बजेंगे डमरू व सुनायी देंगे वैदिक मंत्र