28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम नरेन्द्र मोदी का बनारस दौरा 16 को, 12हजार करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

6 घंटे से अधिक समय तक शहर में रहेंगे प्रधानमंत्री, पंडित दीनदयाल स्मृति उपवन में यूपी की सबसे ऊंची प्रतिमा का करेंगे अनावरण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 15 Feb 2020, 7:20 PM IST

PM Narendra Modi

PM Narendra Modi

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी 16 फरवरी को बनारस का एक दिवसीय दौर करने वाले हैं। लगभग सात माह बाद अपने संसदीय क्षेत्र आ रहे प्रधानमंत्री कुल 12 सौ करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। छह घंटे से अधिक समय ठहरने के बाद वह वापस लौट जायेंगे। पीएम के आगमन को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ भी शाम को बनारस पहुंच चुके हैं। रात्रि प्रवास के बाद अगले दिन बाबतपुर एयरपोर्ट पर जाकर खुद पीएम मोदी की आगवानी करेंगे।
यह भी पढ़े:-केन्द्र व प्रदेश सरकार कर रही पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपने को साकार

पीएम नरेन्द्र मोदी सुबह बाबतपुर एयरपोर्ट पर आयेंगे। इसके बाद हेलीकाप्टर से सीधे बीएचयू जायेंगे। सड़क मार्ग से जंगमवाड़ी मठ में चल रही वीरशैव महाकुंभ में शामिल होने के बाद फिर बीएचयू लौटेंगे। बीएचयू से ही हेलीकाप्टर से पड़ाव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में पहुंचेंगे। जहां पर पंडित दीनदयाल की 63 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी यही से जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इसके बाद हेलीकाप्टर से बड़ालालपुर जायेंगे। फिर सड़क मार्ग से दीनदयाल हस्तकला संकुल में काशी एक रुप अनेक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद कार से ही लालपुर हेलीपैड पहुंचेंगे। फिर हेलीकाप्टर से ही बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंच कर वापस चले जायेंगे।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के आगमन के पहले सीएम योगी पहुंचे बनारस, इन जगहों का किया निरीक्षण

पीएम नरेन्द्र मोदी महाकाल एक्सप्रेस को दिखायेंगे हरी झंडी
पीएम नरेन्द्र मोदी 12 सौ करोड़ की कुल 35 परियोजनों की सौगात देंगे। पीएम मोदी पड़ाव से ही वीडियो लिंक के जरिए कैंट रेलवे स्टेशन से इंदौर जानी वाली महाकाल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। लहरतारा चौकाघाट फ्लाईओवर, बीएचयू के वैदिक विज्ञान केन्द्र, बीएचयू के सपुर स्पेशियलिटी अस्पताल, काशी विश्वनाथ मंदिर का अन्न क्षेत्र, जिला महिला अस्पताल में एमसीएच विंग, २२० केवी विद्युत उपकेन्द्र सहित विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। जकि अलईपुल बिली उपकेन्द्र, पांडेयपुर, चकरा, नदेसर, चितईपुर तालाब का विकास, कालभैरव वार्ड का पुनर्विकास आदि योजनाओं की पीएम मोदी शिलान्यास करेंगे।
यह भी पढ़े:-Kashi Mahakal Express के किराये में हुआ परिवर्तन, IRCTC ने जारी किया टूर पैकेज

त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे पीएम नरेन्द्र मोदी
पीएम नरेन्द्र मोदी के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। दस हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गयी है। मुख्य सुरक्षा व्यवस्था एसपीजी के हाथों में रहेगी। पीएम मोदी के जाने वाले स्थानों पर पहले ही रूट डायवर्जन कर दिया गया है। खुफिया विभाग ने पहले ही सुरक्षा को लेकर इनपुट दे दिया है। बनारस व चंदौली के लिए कुल 19 आईपीएस अन्य जिलों से बुलाये गये हैं जो पीएम नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में तैनात रहेंगे।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के आगमन के पहले किया गया फ्लीट रिहर्सल

रात तक बनी सड़क, तैयारियों को दिया गया अंतिम रुप
पीएम मोदी के आगमन को देखते हुए रात तक सड़क निर्माण व सफाई का काम किया गया। डिवाइडर को नये सिरे से रंग कर गंदगी छिपा दी गयी है। बीजेपी ने बीएचयू से जंगमबाड़ी मठ तक कुल 45 प्वाइंट बना कर कार्यकर्ताओं की तैनाती की है जो पुष्प वर्षा करके पीएम मोदी का स्वागत करेंगे। साथ ही इन जगहों पर वैदिक मंत्र का पाठ, डमरू, नगाड़े आदि भी बजाये जायेंगे।
यह भी पढ़े:-मुस्लिम बंधु भी करेंगे पीएम नरेन्द्र मोदी का स्वागत, 45 प्वाइंट पर बजेंगे डमरू व सुनायी देंगे वैदिक मंत्र