
CM Yogi Adityanath
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के आगमन के पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पड़ाव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन किया निरीक्षण किया। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि पीएम नरेन्द्र मोदी का 16फरवरी को बनारस आगमन हो रहा है। उसी तैयारियों की समीक्षा के लिए बनारस आया हूं।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के आगमन के पहले सीएम योगी पहुंचे बनारस, इन जगहों का किया निरीक्षण
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी का कल काशी आगमन है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सभी योजनाओं का लाभ पहुंचे। पंडित दीनयादल उपाध्याय जी की ऐसी ही भावना थी। पिछले साढ़े पांच साल से इस देश की जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व में इस सपने को साकार होते देखा है। उन्होंने कहा कि काशी व देश गौरव की अनुभूति करता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने में केन्द्र व प्रदेश सरकार लगी हुई है। उससे संबंधित पंडित दीनदयाल उपाध्याय के भव्य स्मारक का अनावरण पीएम नरेन्द्र मोदी के हाथों सम्पन्न होगा। साथ ही काशी से जुड़ी १२०० करोड़ से अधिक की परियोजना का लाकार्पण होगा। इसी काम का निरीक्षण करने आया हूं। उन्होंने कहा कि पीएम बनने के बाद देश के अंदर लोगों के सपने को छह माह में पूरा किया है। पूरी काशी व यूपी पीएम के स्वागत के लिए उत्सुक है इसी कार्यक्रम की तैयारी देखने व कल के कार्यक्रम में कार्यकर्ता व आमजनों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। इसके लिए बनारस आया हूं। मीडिया ने जब पूछा कि चंदौली जिले का नाम बदला जायेगा तो इस प्रश्र पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुछ जवाब नहीं दिया।
यह भी पढ़े:-Kashi Mahakal Express के किराये में हुआ परिवर्तन, IRCTC ने जारी किया टूर पैकेज
Published on:
15 Feb 2020, 7:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.