वाराणसी

रैपिडो चालक ने दारोगा की बेटी से की छेड़छाड़, वाराणसी में आरोपी के दोस्त ने वीडियो बनाकर किया हंगामा, दोनों हुए अरेस्ट

Viral video of rapido driver : वाराणसी में रैपीडो चालक द्वारा दारोगा की बेटी से छेड़छाड़ और अभद्र किए जाने का मामला सामने आया है।
2 min read
Jul 09, 2026
Rapido driver viral video
Pc-Video grab

Rapido Driver Controversy in Varanasi : वाराणसी में रैपीडो चालक द्वारा दारोगा की बेटी से छेड़छाड़ और अभद्र किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने जब इस मामले में अपने पिता को जानकारी दी तो पिता ने रैपीडो चालक को लंका थाना इलाके में रोक लिया। इसके बाद रैपीडो चालक के दोस्त ने वीडियो बनाकर वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। इस मामले में फिलहाल पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

युवती के पिता ने रैपीडो चालक को पकड़ा

जानकारी के मुताबिक, लंका थाना क्षेत्र में रैपीडो चालक द्वारा एक युवती से कथित तौर पर छेड़छाड़ और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। युवती ने आरोप लगाया है कि रैपीडो चालक उसे निश्चित रुट से ना ले जाकर किसी अन्य रूट से से लेकर जा रहा था, जिसके बाद उसने विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने के बाद युवती के साथ रैपीडो चालक ने अभद्रता की। इसके बाद युवती ने पूरे घटना की जानकारी अपने दारोगा पिता को दे दी। इसके बाद लंका थाना क्षेत्र के रविदास गेट के पास रैपीडो चालक को युवती के पिता ने पकड़ लिया।

रैपीडो चालक ने साथी को बुलाकर बनवाया वीडियो

आरोप है कि इसी बीच रैपीडो चालक ने अपने एक अन्य साथी को बुला लिया। इसके बाद आरोपी के दोस्त ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और हंगामा करने लगा। आरोप है कि रैपीडो चालक के दोस्त ने भ्रामक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और पुलिस की कार्रवाई को गलत ठहरने की कोशिश की। वहीं, वायरल हुए इस वीडियो के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया। रैपीडो चालक के दोस्त ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मी ने उसके दोस्त को थप्पड़ मारा। वहीं, कुछ देर बाद मौके पर पहुंची लंका थाने की पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या बोली पुलिस

एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया है कि पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस मामले में आरोपी रैपीडो चालक और उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो रैपीडो चालक ने अपनी गलती मान ली। आरोपी ने यह स्वीकार किया है कि उसने युवती के अलावा एक पार्सल बुकिंग भी ली थी। इस वजह से वह निश्चित रूट को छोड़कर दूसरे रूट से जाने लगा। इसी बीच युवती ने विरोध किया। उन्होंने बताया है कि इस मामले में छेड़छाड़ और बदसलुकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

Updated on:
09 Jul 2026 06:43 pm
Published on:
09 Jul 2026 05:45 pm
Also Read
View All
ट्रेन की चपेट में आने से भाई-बहन की मौत, वाराणसी पुलिस के डर से परिजनों ने भूसे में छुपाया युवती का शव, इलाज के दौरान भाई ने तोड़ा दम

20 महीने में पैसा डबल करने वाली कंपनी पर वाराणसी में मुकदमा दर्ज, दिल्ली के लोगों को लगाया चूना

CM Yogi Adityanath Varanasi Visit: सीएम योगी ने वाराणसी में कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ, 5 लाख तक होगा मुफ्त इलाज

श्रावण माह में काशी वालों के लिए अलग से होगी ‘बाबा विश्वनाथ’ के दर्शन की व्यवस्था, CM योगी ने दिए निर्देश

दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे CM योगी, शिक्षकों को देंगे कैशलेस इलाज की सौगात, कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा