वाराणसी

पत्नी की बेवफाई का मिला सबूत तो पति ने छोड़ा साथ, वाराणसी में पति-पत्नी और ‘वो’ की अनोखी कहानी

Varanasi news : वाराणसी के सिगरा इलाके से पति-पत्नी और वो के रिश्ते का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है...
2 min read
May 28, 2026
Varanasi crime news
आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

Varanasi crime news: सिगरा पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने शादी का झांसा देकर 25 वर्षीय युवती को पहले गर्भवती किया और उसके बाद शादी करने से इनकार कर दिया। वहीं, युवती की शादी कहीं और होने के बाद उसके पति को युवती के गर्भवती होने की जानकारी मिली, जिसके बाद पति ने भी युवती को छोड़ दिया। वापस प्रेमी के पास आने के बाद प्रेमी ने भी उसे रखने और शादी से इनकार कर दिया। इस मामले में प्रेमिका की तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानें पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के खोजावा की रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी मुलाकात रामनगर के रहने वाले संदीप मौर्य से पूर्व में हुई थी। युवती ने पुलिस को बताया कि दोनों दुर्गाकुंड के गुरु धाम इलाके में मिले थे जिसके बाद संदीप की युवती से दोस्ती हो गई। युवती ने बताया है कि इस दौरान संदीप ई रिक्शा से उसे वाराणसी के अलग-अलग जगह पर छोड़ने जाया करता था।

युवती का आरोप है कि दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में मलदहिया के एक गेस्ट हाउस में ले जाकर संदीप ने उसके साथ संबंध बनाया और कहा कि वह उससे शादी करेगा। युवती ने बताया है कि वह झूठा श्वसन दिया करता था कि वह उससे प्रेम करता है और इसके बाद उसने और भी कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए जिससे वह गर्भवती हो गई।

शादी के बाद पहले से गर्भवती होने का चला पता

इसी बीच युवती की शादी फरवरी महीने में पियरी के रहने वाले एक शख्स से हुई। शादी के एक महीने भी नहीं बीते थे कि पति को पता चला कि उसकी पत्नी गर्भवती है, जिसके बाद पति ने तरह-तरह के आरोप लगाकर युवती को छोड़ दिया और अपने घर में रखने से इनकार कर दिया। युवती ने बताया कि इसके बाद वापस वह अपने प्रेमी संदीप मौर्य के पास पहुंची और उससे शादी करने की बात कही, जिसके बाद संदीप ने भी युवती से शादी करने से इनकार कर दिया।

सिगरा थाना अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने बताया है कि मामले में युवती की तरफ से सिगरा पुलिस को तहरीर मिली थी। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और सिगरा थाना क्षेत्र के ही माल गोदाम रोड के पास से आरोपी संदीप मौर्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया है कि पकड़ा गया आरोपी संदीप मौर्य रामनगर के मच्छरहट्टा के कवि टोला का रहने वाला है। वहीं पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Updated on:
28 May 2026 03:58 pm
Published on:
28 May 2026 03:58 pm
Also Read
View All
विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद मामला: दोनों पक्षों में मध्यस्थता पर नहीं बनी सहमति, कोर्ट में ही होगा निस्तारण

विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद केस: ‘मध्यस्थता नहीं, कानूनी प्रक्रिया से ही निकलेगा समाधान’, सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर संत समिति का बड़ा बयान

काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सहमति से रास्ता निकालने का दिया आदेश, मुस्लिम पक्ष बोला- आमंत्रण बाध्यकारी नहीं

Varanasi Police Action: गेस्ट हाउस में चल रहा था गंदा काम, ऑनलाइन तय होती थी कीमत; वाराणसी में 5 महिलाएं समेत 9 गिरफ्तार

‘सपा के लोग रंगे सियार, उनके शासन में राम भक्तों पर चली थी गोलियां’, वाराणसी में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जमकर बोला हमला