
सांकेतिक फोटो
वाराणसी: चोलापुर पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने हिंदू युवती से जबरन शादी और धर्म परिवर्तन करने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि युवती की आरोपी की बहनों से दोस्ती थी। इसी दौरान आरोपी पीड़िता के संपर्क में आया। उसने पीड़िता को झांसे में लिया और जबरन शादी और धर्म परिवर्तन की बात करने लगा। इस पर पीड़िता ने मना कर दिया, जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता और उसके परिजनों को धमकी दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
चोलापुर थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उसकी पहचान उसकी दोस्तों के माध्यम से बड़ागांव थाना क्षेत्र के रहने वाले मुजीब से 10 साल पहले हुई थी। उसी दौरान उसकी दोस्तों से बातचीत करने के बाद उनका रिश्तेदार मुजीब पीड़िता के संपर्क में आया और अपने झांसे में लेकर कई दिनों तक पीड़िता से बातें की।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक की बहनों का उसके घर आना जाना लगा रहता था और इसी दौरान आरोपी ने उसका नंबर ले लिया और उसे अपने बातों में लेकर कई दिनों तक बातचीत की। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ कई फोटो और वीडियो भी बनाए। कुछ दिनों बाद पीड़िता के माता-पिता ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी जो आरोपी को नागवार गुजरी।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि मुजीब को जब इस बारे में जानकारी हुई तो उसने उसके घर आकर परिवार को धमकी दी और पूरे परिवार के साथ गाली-गलौज की। यही नहीं, आरोपी ने पीड़िता की तस्वीर को मोडिफाइड करके इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी वायरल कर दिया। इसके साथ ही धर्म परिवर्तन और जबरन शादी करने का दावा बनाया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी मुजीब को जबरन धर्म परिवर्तन करवाने और जबरन शादी के लिए दबाव देने, इसके साथ ही उसके परिवार व उसे जान से मारने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
Published on:
26 May 2026 11:05 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
