25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नौतपा की शुरुआत, विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए हुई व्यवस्था खास, सुगमता से होंगे दर्शन

Shree kashi vishwanath dham news: नौतपा को ध्यान में रखते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर कई व्यवस्थाएं की हैं..

2 min read
Google source verification
Shree kashi vishwanath

File photo

वाराणसी: पूरे प्रदेश के साथ ही देश के अलग अलग राज्यों में भी गर्मी ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। इसी बीच नौतपा की शुरुआत भी हो चुकी है। नौतपा यानी 9 दिनों तक भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही लोगों को गर्मी से बचने के लिए उपाय भी बताए गए हैं। इन्हीं को ध्यान में रखते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुगमता से बाबा विश्वनाथ के दर्शन प्राप्त हो सके और उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

मंदिर परिसर के बाहर भी इंतजाम

25 मई से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है और 2 जून तक इसका प्रभाव उत्तर प्रदेश के साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों में देखने को मिलेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर कई व्यवस्थाएं की हैं। मंदिर न्यास द्वारा परिसर के बाहर जहां श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें होती हैं, वैसे स्थान को चिन्हित कर जर्मन हैंगर और कैनोपी की व्यवस्था कराई गई है। इसके साथ ही जर्मन हैंगर और टेंसाईल स्ट्रक्चर के भीतर मिस्ट फैन (पानी की फुहार वाले पंखे) स्थापित किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को शीतलता का अनुभव होगा।

बच्चों के लिए भी की गई व्यवस्था

चुकी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर निर्माण के समय पत्थरों का इस्तेमाल हुआ था, इसकी वजह से सूर्य की तपिश किसी अन्य स्थान के मुकाबले मंदिर परिसर में कहीं ज्यादा है। इसको ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने लोगों के पैर ना जलें इसके लिए मैट की व्यवस्था की है और उन पर लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है। मंदिर न्यास ने बताया कि अपने परिवार के साथ आने वाले छोटे बच्चों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उनके लिए बिस्कुट वितरण की व्यवस्था भी की गई है। इसके साथ ही मंदिर परिसर में विभिन्न स्थानों पर ओआरएस का घोल, ग्लूकोज़ और गुड़ की भी उपलब्धता कराई गई है। इसके साथ ही ठंडे पानी का वितरण भी किया जा रहा है, ताकि इस भयंकर गर्मी में श्रद्धालु निर्जलीकरण के शिकार ना हो सकें।

कुल 29 स्थानों पर शीतल पेयजल की व्यवस्था

मंदिर न्यास ने बताया कि पूरे धाम में कुल 19 स्थान को चिन्हित किया गया है, जहां पर शुद्ध और शीतल पेयजल के लिए वाटर कूलर और 10 ऐसे स्थान भी चिन्हित किए गए हैं जहां पर पोर्टेबल वॉटर काउंटर की व्यवस्था कराई गई है। यही नहीं श्रद्धालुओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाले झूठ के मैट बिछाए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को फर्श पर गर्मी से राहत मिल सके। मंदिर न्यास ने बताया है कि नौतपा के दौरान बाबा विश्वनाथ का विशेष श्रृंगार और अभिषेक विभिन्न फलों के रस और शीतल पेय पदार्थ से किया जाएगा और यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सनातन परंपरा के अनुसार ही होगा। मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि प्रशासन और मंदिर कर्मियों द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग