24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महोबा के बाद वाराणसी में अजय राय के खिलाफ दर्ज हुए दो मुकदमे, पीएम नरेंद्र मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Varanasi news : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ वाराणसी में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

2 min read
Google source verification
UP Congress chief Ajay Rai abused PM Modi

अजय राय की विवादित टिपण्णी पर भड़की बीजेपी- फोटो में पीएम मोदी और यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय (इमेज सोर्स: ANI)

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ वाराणसी में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इससे पहले महोबा पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया था। वहीं अब वाराणसी के चौक थाने में भी अजय राय के खिलाफ दो मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दे कि प्रधानमंत्री पर टिप्पणी किए जाने के बाद अजय राय के खिलाफ देशभर में भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।

चौक थाने में दो मुकदमे दर्ज

वाराणसी महिला व्यापार मंडल की नेता सुनीता सोनी ने चौक थाने में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, आर्यन पंड्या की तहरीर के बाद एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। अजय राय पर महोबा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सुनीता सोनी और आर्यन ने शनिवार को अजय राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए चौक थाने में शिकायत पत्र सौंपा था, जिसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

बीजेपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश

इससे पहले बीजेपी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से अजय राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए ज्ञापन सौंपा था। बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि अजय राय का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इस तरह की टिप्पणी किया जाना उनकी गैर राजनीतिक महत्वाकांक्षा को दर्शाता है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि इस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी।

इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया है कि उन्होंने इस तरह का कोई भी बयान नहीं दिया है। वीडियो में दिखाया जा रहा उनका बयान पूरी तरह से एआई जेनरेटेड है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने महोबा की बेटी के लिए आवाज उठाने का काम किया, इसलिए उनका एआई वीडियो बनाकर उसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि वह जेल जाने को तैयार हैं।

क्या है मामला

दरअसल 22 मई को महोबा के समद नगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसे प्रशासन ने अनुमति नहीं मिली थी। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अजय राय पहुंचे थे। इसी दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिस पर राजनीतिक घटनाक्रम तेज हो गया है। बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग