वाराणसी

सावन में 180 CCTV कैमरों से वाराणसी रेलवे स्टेशन पर होगी निगरानी: नॉन-वेज रहेगा प्रतिबंधित, स्पेशल ट्रेन की भी व्यवस्था

Varanasi Railway Station : वाराणसी रेलवे स्टेशन पर सावन में श्रद्धालुओं के लिए विशेष तरह की व्यवस्था की जा रही है। सावन में यहां आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा, स्वच्छता, भीड़ नियंत्रण और यात्री सुविधाओं को लेकर कई इंतजाम किए हैं...
2 min read
Jul 21, 2026
Varanasi railway station
Pc-Patrika

Savan Special: सावन के महीने में काशी आने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। इसी कड़ी में वाराणसी रेलवे स्टेशन पर भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष तरह की व्यवस्था की जा रही है। सावन में यहां आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा, स्वच्छता, भीड़ नियंत्रण और यात्री सुविधाओं को लेकर कई इंतजाम किए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

शुद्ध भोजन भोजन की व्यवस्था

स्टेशन डायरेक्टर अर्पित गुप्ता ने बताया कि सावन के दौरान वाराणसी रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की सुविधा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। स्टेशन परिसर के सभी खान-पान के स्टॉलों पर केवल शुद्ध भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए पूरे सावन माह के दौरान नॉन-वेज पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही स्टेशन पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा और 24 घंटे शिफ्ट में सफाई का कार्य किया जाएगा।

अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती

उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए स्टेशन परिसर में लगे 180 से अधिक हाईटेक सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जाएगी। स्टेशन के प्रवेश द्वार, प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज और सर्कुलेटिंग एरिया पर हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। स्टेशन डायरेक्टर ने बताया कि आधुनिक कंट्रोल रूम के माध्यम से भीड़ की रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। वहीं, आरपीएफ और जीआरपी के अतिरिक्त जवानों की तैनाती का भी निर्णय लिया गया है। इसके अलावा किसी भी अप्रिय घटना या भगदड़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) को भी हर समय तैयार रखा जाएगा।

मेडिकल टीम भी रहेगी तैनात

अर्पित गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर विशेष हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे, जहां ट्रेनों की जानकारी, टिकट बुकिंग, एटीवीएम और मोबाइल यूटीएस से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मेडिकल टीम चौबीसों घंटे तैनात रहेगी, जबकि जिला प्रशासन के सहयोग से फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। वहीं, संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए एक से दो खाली ट्रेन रैक भी रिजर्व रखने की योजना बनाई है। आवश्यकता पड़ने पर मंडल कार्यालय के निर्देशानुसार तत्काल स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

Updated on:
21 Jul 2026 05:00 pm
Published on:
21 Jul 2026 05:00 pm
Also Read
View All
‘देश में 2014 से पहले ऐसे कदम क्यों नहीं उठाए गए’, राष्ट्रीय पोषण माह का उद्घाटन करते हुए सीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में मारे गए अभिषेक का मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार, पिता ने दी मुखाग्नि, बीकॉम करने गया था दिल्ली

एक बार फिर से काशी वासियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, केंद्रीय जल आयोग ने किया सतर्क, गंगा नदी का जलस्तर खतरे की सीमा को कर सकता है पार

देश भर में पोषण मुहिम की होगी शुरुआत, काशी से केंद्रीय मंत्री और सीएम योगी करेंगे उद्घाटन, आंगनबाड़ी में बनेगी प्रबंध समिति

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में परिजन से लिपटकर रोने वाले सीओ के खिलाफ एनबीडब्ल्यू, वाराणसी की कोर्ट ने रोका वेतन, जानें क्या है मामला