वाराणसी

काशी में सुखोई-राफेल की गर्जना, घरों से बाहर निकले लोग, शुरू हुआ एयर शो का रिहर्सल

Varanasi News: वाराणसी में प्रस्तावित एयर शो की तैयारी को लेकर विमानों ने रिहर्सल करना शुरू कर दिया है। सोमवार की सुबह से ही विमान की गर्जना के काशी वासी साक्षी बने हैं..
2 min read
• •
Oct 19, 2026
Varanasi latest news
आसमान में उड़ता लड़ाकू विमान, (Pc-Vijendra Mishra)

Air show in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सोमवार की सुबह आसमानी गर्जना से हुई। खिली धूप के बीच बादलों के गड़गड़ाहट जैसी आवाज आने के बाद लोगों ने जब आसमान की तरफ देखा तो आसमान में भारतीय वायु सेवा का शौर्य उड़ता हुआ दिखाई दिया। राफेल, तेजस और सुखोई की आवाज से पूरा काशी गूंजने लगा। दरअसल, 22, 24 और 25 अक्टूबर को काशी में वायु सेना की तरफ से एयर शो का आयोजन किया जा रहा है और उसी के रिहर्सल को लेकर 19 अक्टूबर से विमानों ने रिहर्सल करना शुरू कर दिया है। वहीं, इस आयोजन को अंतिम रूपरेखा देने की तैयारी शुरू हो गई है।

विदेशी मेहमान भी आएंगे काशी

वाराणसी के गंगा किनारे स्थित नमो घाट समेत गंगा नदी के उस पार रेती पर लोगों के खड़ा होने के लिए स्थान चिन्हित किए गए हैं। 22, 24 और 25 अक्टूबर को काशी समेत पूर्वांचल की जनता भारतीय वायु सेवा के शौर्य को आसमान में दिखेगी। पूरा कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा। पहले चरण में एयरफोर्स की ओर से विमानों के करतब और उनका प्रदर्शन किया जाएगा। इस एयर शो के लिए सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशी मेहमानों को भी आमंत्रण भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक, इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश के प्रधानमंत्री और काशी के सांसद नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तीनों सेना के प्रमुख मौजूद रहेंगे। आयोजन में मित्र देशों के राजदूत को भी आमंत्रित किया गया है। 3 दिन तक काशी में वीआईपी और वीवीआईपी का जमावड़ा रहेगा। बताया जा रहा है कि इस एयर शो के दौरान हवा में विमान में रिफिलिंग का भी प्रदर्शन किया जाएगा। हालांकि आसमान में काफी ऊंचाई पर रिफिलिंग होगी, इसलिए लोग इसे स्पष्ट नहीं देख सकेंगे, लेकिन विमान में रिफिलिंग का डेमो दिखाने के लिए एयरफोर्स ने तैयारी कर ली है।

इनका होगा प्रदर्शन

सोमवार की सुबह हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा निर्मित तेजस लड़ाकू विमान की गर्जना को काशी के लोगों ने महसूस किया और देखा। वहीं, ध्रुव और प्रचंड जैसे लड़ाकू हेलीकॉप्टर से भी रिहर्सल किया जाएगा और एयर शो में इसका प्रदर्शन होगा। बताया जा रहा है कि विमान आसपास के अलग-अलग एयरपोर्ट से उड़ान भरकर काशी में पहुंचेंगे और आसमानी करतब दिखाएंगे। रूसी मूल के मिग, फ्रांस के मिराज, अमेरिका के लड़ाकू हेलीकॉप्टर अपाचे, चिनूक और एमआई समेत बोइंग सी-17 ग्रुप मास्टर और सुपर जे हरक्यूलिस जैसे भारी भरकम विमान भी इस एयर शो में हिस्सा ले रहे हैं।

Updated on:
19 Oct 2026 12:08 pm
Published on:
19 Oct 2026 12:08 pm
Also Read
View All
वाराणसी में ट्रक ने स्कोर्पियो में मारी टक्कर, 4 की मौत, विंध्याचल से लौट रहे थे काशी

रामलीला में शामिल होने आया हाथी हुआ बेकाबू, वाराणसी में महावत पर किया हमला, काबू करने में जुटी टीम

वीडीए में भ्रष्टाचार का खेल: कर्मी ने घूस नहीं देने पर दी मकान गिराने की धमकी, ऑडियो मिलने के बाद वीसी की पूछताछ में हुआ बेहोश

विदेशों तक पहुंच रही काशी की आस्था की सुगंध: मंदिरों में चढ़ाए जाने वाले एक हजार किलो के फूलों से तैयार हो रही अगरबत्ती, 80 महिलाओं को मिला रोजगार

एयर शो के दौरान विश्वनाथ धाम में होगी विशेष व्यवस्था, सावन की समोवारी जैसा होगा नजारा, जानें क्यों लिया गया फैसला