13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी में पहली बार एयरपोर्ट के बाहर बन रहा एटीसी टावर, एक सप्ताह में नमो घाट पर होगा तैयार, एयरफोर्स करेगी निगरानी

Varanasi News: नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्टूबर को एयर शो का आयोजन होना है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि इस एयर शो के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टावर का निर्माण एयरपोर्ट के बाहर किया जा रहा है...
2 min read
Google source verification
Varanasi news

काशी के घाट पर होगा आयोजन, फोटो सोर्स- पत्रिका (फाइल)

Air show in Varanasi:वाराणसी में एयर फोर्स द्वारा प्रस्तावित एयर शो के लिए एटीसी टावर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्टूबर को एयर शो का आयोजन होना है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि इस एयर शो के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टावर का निर्माण एयरपोर्ट के बाहर किया जा रहा है। अस्थाई तौर पर एटीसी टावर की ऊंचाई दो मंजिला, यानी करीब 8 मीटर होगी। इसका निर्माण 50 बाई 50 वर्ग फीट में नमो घाट पर किया जा रहा है।

बुलेट प्रूफ होगा टावर

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्थापित एटीसी टावर के बाद अब नमो घाट पर भी एक एटीसी टावर का निर्माण किया जा रहा है। इस पूरे टावर की कमान भारतीय वायु सेवा खुद संभालेगी। इसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और एक सप्ताह में यह पूरा हो जाएगा। एटीसी निर्माण की पूरी निगरानी एयर फोर्स के अधिकारी कर रहे हैं। एयर फोर्स के एक अधिकारी के मुताबिक, नमो घाट पर 2500 वर्ग फीट में अस्थाई एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर बनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इसके निर्माण की जिम्मेदारी दिल्ली की एक कंपनी को दी गई है। यह निर्माण एक हफ्ते में पूरा करना है। इसमें दो मंजिल टावर का निर्माण लोहे की ग्रिल से किया जा रहा है। चारों तरफ वाटरप्रूफ पर्दे भी लगाए जाएंगे। इस भवन के बाहर प्लेटफार्म और सीढ़ियां भी बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पूरे भवन की कमान एयर फोर्स के अधिकारी ही संभालेंगे। टावर एयर शो के दौरान हवाई गतिविधियों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

टेलिकॉम कंपनियों संग बैठक

एयर फोर्स अधिकारियों के मुताबिक, टेलीकॉम कंपनियों के साथ उनकी बैठक भी हुई है। इसमें सभी टेलीकॉम कंपनियां एयरटेल, वीआई, जिओ और बीएसएनल से नेटवर्क साझा करने पर चर्चा की गई है।सभी टेलीकॉम कंपनियां एयर शो के दौरान विशेष नेटवर्क फ्रीक्वेंसी साझा करेंगी। एयरफोर्स की तरफ से इसके लिए विशेष निर्देश भी दिए गए हैं। वही शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत विशिष्ट अतिथियों की आवाजाही को व्यवस्थित करने के लिए नमो घाट की ओर से दो पक्के रास्ते भी तैयार किया जा रहे हैं। एक रास्ता वसंता महिला महाविद्यालय की ओर से हेलीपैड तक बनाया जा चुका है। वहीं दूसरा रास्ता लाल खां के बगल से नमो घाट फेस टू तक तैयार किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग