वाराणसी

पुलिस हिरासत से भाग निकला चोर, वाराणसी कोर्ट में पेशी पर आया था, दो कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Thief Ram Away From Varanasi Court : वाराणसी में कचहरी परिसर से एक चोर के भाग जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि फूलपुर पुलिस ने आरोपी को बैटरी और बिना नंबर की बाइक के साथ गिरफ्तार किया था और पुलिस उसे अभिरक्षा में लेकर कोर्ट में पेश करने के लिए गई थी..
2 min read
Jul 24, 2026
Varanasi court news
फाइल फोटो- पत्रिका

Varanasi Court:वाराणसी में कचहरी परिसर से एक चोर के भाग जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि फूलपुर पुलिस ने आरोपी को बैटरी और बिना नंबर की बाइक के साथ गिरफ्तार किया था और पुलिस उसे अभिरक्षा में लेकर कोर्ट में पेश करने के लिए गई थी। इसी दौरान मौका देखकर आरोपी भाग निकला। इस मामले में आरोपी और उसे पेशी पर लेकर गए दो कांस्टेबल के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार हुए चोर की तलाश कर रही है। वहीं, आरोपी दोनों कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, फूलपुर पुलिस ने 22 जुलाई को मोनू खान नामक एक शख्स को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को एक बैटरी और बिना नंबर की बाइक के साथ पकड़ा गया था। वहीं, फूलपुर थाने में दर्ज एक पुराने मामले में भी वह वांछित था। आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के बाद गुरुवार की दोपहर उसे कोर्ट परिसर लाया गया। आरोपी के न्यायिक रिमांड के लिए कांस्टेबल राकेश कुमार सरोज और कांस्टेबल अभिजीत वर्मा एसीजीएम चतुर्थ के न्यायालय पहुंचे थे।

बड़ागांव का रहने वाला है फरार चोर

बताया जा रहा कि आरोपी को कोर्ट रूम के पास खड़ा करके दोनों कांस्टेबल न्यायालय में पेपर वर्क के लिए चले गए। इसी दौरान मौका देखकर मोनू भाग निकला। पुलिस ने बताया है कि वह बड़ागांव थाना क्षेत्र के कुंवारी खुर्द का रहने वाला है। आरोपी के भागने के बाद कोर्ट परिसर में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। दोनों कांस्टेबल ने कचहरी पुलिस चौकी को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस उसे तलाशने में लग गई, लेकिन काफी देर तक खोजने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका।

मामले की गंभीरता को देखते हुए इस बात की जानकारी डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार को भी दी गई। वहीं, उप निरीक्षक अनिल कुमार की तहरीर के बाद कैंट थाने में लापरवाही बरतने के आरोप में कांस्टेबल राकेश कुमार सरोज और कांस्टेबल अभिजीत वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, फरार आरोपी मोनू खान के खिलाफ भी प्राथमिक की दर्ज की गई है।

क्या बोले डीसीपी

डीसीपी प्रमोद कुमार के मुताबिक, ड्यूटी के दौरान लापरवाही मिलने पर दोनों कांस्टेबल के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कराई गई है। फरार चोर को भी पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच के आधार पर दोनों कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। डीसीपी के मुताबिक, मामले में मुकदमा दर्ज कर उपनिरीक्षक घनश्याम यादव को जांच सौंप गई है। उन्होंने बताया कि फरार चोर को पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

Updated on:
24 Jul 2026 08:17 am
Published on:
24 Jul 2026 08:17 am
Also Read
View All
एक बार फिर से काशी वासियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, केंद्रीय जल आयोग ने किया सतर्क, गंगा नदी का जलस्तर खतरे की सीमा को कर सकता है पार

देश भर में पोषण मुहिम की होगी शुरुआत, काशी से केंद्रीय मंत्री और सीएम योगी करेंगे उद्घाटन, आंगनबाड़ी में बनेगी प्रबंध समिति

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में परिजन से लिपटकर रोने वाले सीओ के खिलाफ एनबीडब्ल्यू, वाराणसी की कोर्ट ने रोका वेतन, जानें क्या है मामला

प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से था नाराज, दोस्त के साथ गला दबाकर की हत्या, वाराणसी पुलिस ने पैर में गोली मारकर किया गिरफ्तार

‘काशी के क्योटो में हुआ चमत्कार, पानी पर चल गई दो पहिया नाव’, वीडियो शेयर करके अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज