23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP में दो छात्रों ने लोहे की रॉड से ट्रेन के शीशे: पंखे और बल्ब तोड़े, पूछताछ में बोले- रातोंरात फेमस होने का था सपना

Indian Train News: सोशल मीडिया पर फेमस होने के चक्कर में दो छात्रों ने चलती सारनाथ एक्सप्रेस में जमकर तोड़फोड़ की। ट्रेन के शीशे, बल्ब और स्विच तोड़ते हुए उन्होंने खुद वीडियो रिकॉर्ड किया। जांच के बाद जीआरपी ने दोनों को पकड़ लिया।
2 min read
Google source verification

बलिया

image

Ankit Sai

Jul 23, 2026

Train Glass Break

दो छात्रों ने चलती सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में तोड़फोड़ की

Ballia News: सोशल मीडिया पर रातोंरात फेमस होने की चाह दो नाबालिग छात्रों को पुलिस थाने तक ले आई। उत्तर प्रदेश के बलिया में 9वीं कक्षा के दो छात्रों ने इंस्टाग्राम रील बनाकर रातोंरात मशहूर होने के लिए चलती सारनाथ एक्सप्रेस में जमकर तोड़फोड़ की। एक छात्र लोहे की रॉड से ट्रेन के शीशे, बल्ब, स्विच और अन्य सामान तोड़ता रहा, जबकि दूसरा पूरी घटना मोबाइल में रिकॉर्ड करता रहा। जीआरपी ने जांच के बाद दोनों को पकड़ लिया और उनके मोबाइल से कई वीडियो भी बरामद किए हैं।

लोहे की रॉड से तोड़ दिए ट्रेन के शीशे, बल्ब और स्विच

जीआरपी के अनुसार, घटना 16 जुलाई की है। दोनों लड़के बलिया के रेवती रेलवे स्टेशन से सारनाथ एक्सप्रेस (15160) में सवार हुए थे। उनका मकसद यात्रा करना नहीं, बल्कि ट्रेन में तोड़फोड़ कर उसकी रील बनाकर फेमस होना का था। ट्रेन में चढ़ते ही एक लड़के ने लोहे की रॉड से ट्रेन की खिड़की के शीशे, बल्ब, बिजली के स्विच और पंखों को तोड़ना शुरू कर दिया। दूसरा लड़का पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करता रहा।

ट्रेन के टॉयलेट तक को भी नहीं छोड़ा

ट्रेन के शीशे तोड़ने के बाद दोनों लड़के ट्रेन के टॉयलेट में पहुंचे। वहां भी उन्होंने तोड़फोड़ की और वहां लगे शीशे के साथ कंबोड को भी नुकसान पहुंचाया। जिस समय यह घटना हुई, उस समय संबंधित बोगी में कोई यात्री मौजूद नहीं था। हालांकि, बगल की बोगी में चार यात्री यात्रा कर रहे थे।

सफाईकर्मी को देखकर ट्रेन से कूदे

तोड़फोड़ के दौरान एक सफाईकर्मी उस बोगी में पहुंच गया। उसे देखकर दोनों लड़के चलती ट्रेन से कूदकर भाग निकले। सफाईकर्मी ने तुरंत जीआरपी को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई।

CCTV और मोबाइल वीडियो से खुला मामला

जीआरपी ने सफाईकर्मी से पूछताछ की और रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में दोनों लड़कों की पहचान हो गई। इसके बाद दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने उनके मोबाइल फोन कब्जे में लिए, जिनमें ट्रेन में तोड़फोड़ के कई वीडियो मिले। पुलिस का कहना है कि इन्हीं वीडियो के आधार पर पूरे मामले का खुलासा हुआ।

9वीं कक्षा के छात्र निकले आरोपी

जांच में पता चला कि दोनों लड़के 9वीं कक्षा के छात्र हैं और रेवती थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। जीआरपी के अनुसार, उनका मकसद इंस्टाग्राम पर ऐसी रील डालना था, जिससे वे रातोंरात वायरल हो जाएं। उनका मानना था कि इस तरह का वीडियो पहले किसी ने पोस्ट नहीं किया है।

जीआरपी ने बताई कार्रवाई की वजह

थाना प्रभारी राज कपूर सिंह ने बताया कि शुरुआत में मामला ट्रेन पर पत्थरबाजी का लग रहा रहा था, लेकिन जांच में पता चला कि दो लड़कों ने इंस्टाग्राम पर रील पोस्टकर वायरल होने के लिए ट्रेन में तोड़फोड़ की थी। यह सिर्फ शरारत नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और यात्रियों की सुरक्षा खतरे में डालने के आरोप में रेलवे अधिनियम समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


बड़ी खबरें

View All

बलिया

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग