2 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तिलक समारोह में हुई कहासुनी के बाद मारी गोली, बलिया में दोस्त ही बन गए जान के दुश्मन

Ballia Crime News: man shot in ballia: बलिया में दोस्ती को तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां सहतवार थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव में आए एक तिलक समारोह में दो दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त को गोली मार दी...
2 min read
Google source verification
Gun shot in ballia

Pc-Patrika

Gun Shot in Ballia: बलिया में दोस्ती को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां सहतवार थाना क्षेत्र के महादनपुर गांव में आए एक तिलक समारोह में दो दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त को गोली मार दी, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल हुए युवक को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मऊ के लिए रेफर किया गया है।

तिलक समारोह में शामिल होने गए थे तीन दोस्त

जानकारी के मुताबिक, सहतवार थाना क्षेत्र के महादनपुर गांव में एक व्यक्ति के यहां तिलक समारोह था। उसमें शामिल होने के लिए महादानपुर नई बस्ती के रहने वाले रितेश पासवान और अमित कुमार राम के साथ महादनपुर का रहने वाला अरुण यादव गया था। बताया जा रहा है कि इसी बीच रितेश और अमित से अरुण का बुधवार की देर रात 2 बजे के आसपास विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद दोनों में कहासुनी हुई और आरोप है कि इसी बीच दोनों आरोपियों ने मिलकर कथित तौर पर अरुण को गोली मार दी।

घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। आसपास के लोगों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल अरुण यादव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल की स्थिति को देखते हुए उसे मऊ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, घायल का इलाज मऊ जिले में चल रहा है।

क्या बोली पुलिस

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया है कि घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और घायल अरुण को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मऊ के अस्पताल में अरुण की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, अरुण के सीने में गोली मारी गई है। वहीं, पुलिस ने बताया कि अरुण के परिजनों ने लिखित तहरीर दी है, जिसके बाद सहतवार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी रितेश पासवान को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, दूसरा आरोपी अमित कुमार राम फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।