वाराणसी

20 महीने में पैसा डबल करने वाली कंपनी पर वाराणसी में मुकदमा दर्ज, दिल्ली के लोगों को लगाया चूना

medallion jewellersScam: Varanasi cyber crime news: 20 महीने में पैसा डबल करने का लालच देने वाली मेडलियन ज्वेलर्स के खिलाफ वाराणसी की साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
2 min read
Jul 09, 2026
cyber fraud
cyber crime

Cyber crime news: 20 महीने में पैसा डबल करने का लालच देने वाली मेडलियन ज्वेलर्स के खिलाफ वाराणसी की साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि पैसे दोगुना करने के नाम पर 40 निवेशकों से कंपनी ने करीब चार करोड़ रुपए की साइबर ठगी की है। दिल्ली आधारित कंपनी पर आरोप है कि सोने पर कैशबैक समेत कई लुभाने वाले ऑफर देकर निवेशकों से पैसे ठगे गए। इसके बाद वाराणसी में कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सोना खरीदने के नाम पर झांसा

निवेशक मानवेंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि सितंबर 2022 से 2023 अक्टूबर तक कंपनी में नेतृत्व प्रशिक्षक थे। कंपनी ने पहले सोना खरीदने पर कैशबैक दिया। बाद में बुकिंग योजना शुरू की और 10 से 20 महीने में पैसा डबल करने की बात कह कर लोगों को लालच दिया। मानवेंद्र ने बताया कि इस दौरान जब उन्होंने योजना का विरोध किया तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। इस दौरान कंपनी ने तीन बार वेबसाइट में बदलाव किया और निवेशकों का पूरा डाटा ही गायब कर दिया।

मानवेंद्र के मुताबिक, सभी निवेशकों से व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया गया है और सभी निवेशकों के पैसे भी डूब चुके हैं। कंपनी ने जब डाटा उड़ा दिया तो निवेशक अपनी लॉगिन तक नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में कंपनी ने नई वेबसाइट भी बना ली है। बता दें कि 5 जुलाई को वाराणसी के नागरिया नाटक मंडली में कंपनी ने अपना स्थापना दिवस मनाने को लेकर कार्यक्रम रखा था, जिसके बाद निवेशक पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया।

नामी लोगों को आमंत्रण

बताया जा रहा है कि कंपनी के अधिकारियों ने वाराणसी के कई प्रतिष्ठित नेताओं और पुलिस अधिकारियों को भी आमंत्रित करने का दावा किया था। हालांकि, लोगों के हंगामे के बाद कंपनी के सीनियर अधिकारी मौके से भाग निकले। इस दौरान मौके पर पहुंचे लोगों ने हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने पूरे कार्यक्रम को रुकवा दिया था और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया था। फिलहाल, इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी साइबर क्राइम विदुष सक्सेना के मुताबिक, मामले की जांच इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह को दी गई है। उन्होंने बताया है कि पुलिस निवेशकों का पैसा वापस करने का हर संभव प्रयास कर रही है।

Updated on:
09 Jul 2026 08:37 am
Published on:
09 Jul 2026 08:36 am
Also Read
View All
ट्रेन की चपेट में आने से भाई-बहन की मौत, वाराणसी पुलिस के डर से परिजनों ने भूसे में छुपाया युवती का शव, इलाज के दौरान भाई ने तोड़ा दम

CM Yogi Adityanath Varanasi Visit: सीएम योगी ने वाराणसी में कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ, 5 लाख तक होगा मुफ्त इलाज

श्रावण माह में काशी वालों के लिए अलग से होगी ‘बाबा विश्वनाथ’ के दर्शन की व्यवस्था, CM योगी ने दिए निर्देश

दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे CM योगी, शिक्षकों को देंगे कैशलेस इलाज की सौगात, कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

Yogi Adityanath Varanasi Visit: ‘तीन बार चाय वाले आए, 2027 में फिर आएंगे गाय वाले’, वाराणसी में सीएम योगी के समर्थन में लगा पोस्टर