6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

7 लाख की लूट करने वाले बदमाश पकड़ाए, एक को मुठभेड़ में लगी गोली, दूसरे को वाराणसी पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा

Varanasi crime news: वाराणसी में सोमवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लग गई..
2 min read
Google source verification
Varanasi police

पकड़ा गया आरोपी, Pc-Patrika

Encounter with robbers in Varanasi : वाराणसी में सोमवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। वहीं, दूसरे आरोपी को पुलिस ने भागने के दौरान दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, बीते दिनों चेतगंज थाना क्षेत्र में हुई 7 लाख रुपए की लूट के मामले में दोनों आरोपी वांछित थे, जिसके बाद मुखबिर की सूचना के दौरान घेराबंदी की गई और इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस पार्टी पर फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, चेतगंज पुलिस और रामनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चेतगंज में हुई लूट की घटना में शामिल लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया है। वहीं, दूसरा आरोपी अपने साथी को घायल होता देख मौके से भागने लगा। इसके बाद पुलिस टीम ने करीब 100 मीटर तक दौड़ाने के बाद आरोपी को पकड़ लिया।

एडीसीपी काशी वैभव बांगर ने बताया है कि चेतगंज थाना क्षेत्र में करीब एक सप्ताह पहले 7 लाख रुपए की एक लूट हुई थी, जिसके बाद सीसीटीवी कैमरा की फुटेज निकलवाई गई और आरोपियों को चिन्हित किया गया। इसी दौरान चेतगंज थाना अध्यक्ष बीके शुक्ला को आरोपियों के रामनगर में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने रामनगर थाना अध्यक्ष संजय मिश्रा से संपर्क साधा और संयुक्त रूप से भीटी इलाके में घेराबंदी की।

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की तो रामनगर बंदरगाह के पास दोनों संदिग्ध दिखाई दिए। उसके बाद उन्हें रुकने का इशारा किया गया। खुद को पुलिस से घिरता देख दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। वहीं, पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर नीचे गिर पड़ा। इसके बाद उसका दूसरा आरोपी मौके से भागने लगा। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।

इनकी हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया है कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान आकाश सेठ और आशीष मौर्य के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस की गोली लगने से आकाश सेठ घायल हुआ है। एडीसीपी वैभव बांगर ने बताया है कि दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फिलहाल दोनों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। वहीं, दोनों आरोपियों के अपराधीक इतिहास की भी पड़ताल की जा रही है।