
Pc- Patrika
Ram mandir incident: अयोध्या स्थित भगवान श्री राम के मंदिर में चढ़ावे में हुई चोरी का मामला तूल पकड़ चुका है। ऐसे में विपक्ष सरकार पर तरह-तरह के आरोप लगा रहा है, जबकि मामले में गठित की गई एसआईटी ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है। वहीं, अब वाराणसी में एक अनोखी तस्वीर देखने को मिला, जहां नेशनल इक्वल पार्टी (एनईपी) के नेता ने बजरंगबली के मंदिर में बजरंगबली को पत्र सौंपते हुए मामले में दखल देने की मांग की है।
वाराणसी में बजरंगबली के मंदिर में एनईपी नेता शशि प्रताप सिंह ने राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर बजरंगबली से गुहार लगाई है। हनुमान मंदिर पहुंचे शशि प्रताप सिंह ने हनुमान जी को एक खत लिखा है, जिसमें उन्होंने उनके आराध्य देव भगवान श्री राम से जुड़े मामले में दखल देने की मांग की है। शशि प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें अब पुलिस और एसआईटी की जांच पर भरोसा नहीं है। वह चाहते हैं कि बजरंगबली स्वयं इस मामले की जांच करें।
शशि प्रताप सिंह ने बताया कि भगवान राम के ऊपर जब-जब विपत्ति आई है, बजरंगबली ने ही हर विपत्ति से लड़ने में उनकी मदद की है। चाहे माता सीता का अपहरण हो या फिर रावण के साथ युद्ध, हर बार बजरंगबली ने भगवान राम की सहायता की है। ऐसे में भगवान श्री राम के मंदिर में हुई चोरी के मामले में भी बजरंगबली भगवान श्री राम की सहायता करेंगे।
शशि प्रताप सिंह ने कहा है कि मामले में एसआईटी ने छोटी मछलियों को गिरफ्तार किया है, जबकि बड़ी मछलियां खुलेआम घूम रही हैं। उन्होंने बजरंगबली के ही अदालत पर भरोसा जताया है। शशि प्रताप सिंह के मुताबिक, भगवान राम के मंदिर में हुई चोरी से करोड़ों हिंदुओं की आस्था को आघात पहुंचा है। अब बजरंगबली ही एकमात्र ऐसे देव बचे हैं, जो इस पूरे प्रकरण का पता लगाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकते हैं।
दरअसल, अयोध्या स्थित भगवान श्री राम के मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोप लगे हैं। इस मामले में विपक्ष सत्ता पक्ष पर हावी है। वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले में सरकार को कटघरे में खड़ा किया है वहीं, यह प्रकरण सामने आने के बाद वाराणसी में भगवान और भक्त के बीच यह अनूठा संगम देखने को मिला।
Updated on:
05 Jul 2026 04:16 pm
Published on:
05 Jul 2026 04:16 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
