5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VHP अध्यक्ष आलोक कुमार ने DSP को लिखी चिट्ठी, चढ़ावा चोरी के दावों पर विपक्ष को चैलेंज, कहा- पुलिस को दें सुबूत!

Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में अब विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अध्यक्ष आलोक कुमार ने जांच अधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रियंका गांधी, अरविंद केजरीवाल और राम गोपाल यादव के दावों की जांच करने और झूठे पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है। जानिए पूरा मामला...
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Mohsina Bano

Jul 05, 2026

Ayodhya News, Ram Mandir Donation Scam, VHP President Alok Kumar, Priyanka Gandhi, Arvind Kejriwal, Ram Gopal Yadav, UP News in Hindi, अयोध्या न्यूज़, राम मंदिर चंदा चोरी, विश्व हिंदू परिषद, आलोक कुमार, Ram Mandir News, Ram Mandir Theft, Ram Mandir Donation Controversy, Ram Mandir News Update

VHP अध्यक्ष आलोक कुमार का बयान (फोटो- पत्रिका)

Ayodhya Ram Mandir Donation Controversy: अयोध्या के राम मंदिर चंदा चोरी मामले में अब विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने विपक्षी नेताओं पर बड़ा पलटवार किया है। VHP के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने इस मामले के मुख्य जांच अधिकारी को एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, सांसद संजय सिंह और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। आलोक कुमार ने यह मांग भी की है कि यदि इन नेताओं के आरोप निराधार और झूठे पाए जाते हैं तो इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

विपक्ष के बड़े नेताओं से पूछताछ की मांग

VHP अध्यक्ष आलोक कुमार ने जांच अधिकारी को लिखे पत्र को लेकर बताया कि पुलिस उपाधीक्षक (DSP) इस मामले के जांच अधिकारी हैं इसलिए मैंने उन्हें पत्र लिखा है। जिन लोगों का मैंने पत्र में जिक्र किया है, वे सभी राजनीति में वरिष्ठ पदों पर बैठे हैं। ऐसे में मैं यह मानकर चलता हूं कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से जो भी बातें कही हैं वे किसी न किसी जानकारी या सबूत पर आधारित होंगी। आलोक कुमार ने कहा कि जांच एजेंसी को इन नेताओं से संपर्क कर इनकी मदद लेनी चाहिए।

'20 हजार करोड़ का चंदा तो आया ही नहीं'

समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव के बयान पर निशाना साधते हुए आलोक कुमार ने कहा कि, प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने दावा किया है कि 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम गायब हो गई है। VHP अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि "जहां तक हमारी जानकारी है, ट्रस्ट को अब तक कुल मिलाकर इतना पैसा चंदे के रूप में प्राप्त ही नहीं हुआ है।" इसलिए पुलिस को राम गोपाल यादव से जरूर पूछना चाहिए कि वे यह आंकड़ा कहां से लाए, उन्हें यह जानकारी किसने दी और क्या उनके पास अपने दावे का समर्थन करने के लिए कोई दस्तावेज मौजूद है?

प्रियंका और केजरीवाल से भी मांगे जाएं सबूत

वहीं आलोक कुमार ने आगे कहा कि ठीक इसी तरह दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी हजारों-करोड़ रुपये के चंदे को लेकर बयान दिए हैं। आलोक कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि मैं उन पर कोई झूठा आरोप नहीं लगा रहा हूं। मैंने केवल यह कहा है कि पुलिस को उनकी सहायता लेनी चाहिए क्योंकि, ऐसा लगता है कि उनके पास चंदे को लेकर कुछ ऐसी विशेष जानकारी है जो हम लोगों के पास भी नहीं है। यदि वे नेता अपने दस्तावेज साझा करते हैं तो इससे मामले की जांच में काफी मदद मिलेगी।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग