5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चिराग पासवान ने यूपी चुनाव लड़ने का किया ऐलान, कहा- सीट शेयरिंग और गठबंधन पर राज्य इकाई करेगी फैसला

LJPR in UP election: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश में संगठन का विस्तार करेगी और आगामी चुनाव भी लड़ेगी।
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shekhar

Jul 05, 2026

लोजपा (रामविलास) अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान। फोटो- X/@iChiragPaswan

Chirag Paswan UP election: लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने दिवंगत पिता राम विलास पासवान की जयंती पर रविवार को लखनऊ पहुंचे। जहां उन्होंने ऐलान किया कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि लोजपा (रामविलास) अब क्षेत्रीय सीमाओं को लांघकर राष्ट्रीय स्तर पर अपने संगठन का विस्तार करने के विजन के साथ आगे बढ़ रही है।

उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ने की रणनीति को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि चुनावी गठबंधन के स्वरूप और तौर-तरीकों के साथ ही पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इन सभी फैसलों का निर्धारण उत्तर प्रदेश राज्य इकाई करेगी। राज्य इकाई द्वारा प्रस्ताव तैयार किए जाने के बाद, पार्टी का केंद्रीय संसदीय बोर्ड उसे अंतिम मंज़ूरी देगा।

खबर अपडेट हो रही है