5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘राम मंदिर चंदा चोरी मामले में दावों पर अरविंद केजरीवाल और प्रियंका गांधी को तलब करें’, VHP के आलोक कुमार का बयान

Ram Mandir Donation Case VHP: विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ वकील आलोक कुमार ने राम मंदिर चंदे के दुरुपयोग के मामले में आप नेता अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के दावों की जांच और उन्हें समन जारी करने की मांग की है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

MI Zahir

Jul 05, 2026

Ram Mandir Donation Theft Case News.

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार। ( फोटो : ANI)

Ram Mandir Donation Theft Case Investigation: विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में टिप्पणी करने वाले विभिन्न राजनीतिक नेताओं अरविंद केजरीवाल और प्रियंका गांधी वाड्रा के दावों की जांच और उन्हें तलब करने की मांग की है। वहीं जांच कर रहे जांच अधिकारी से इस मुद्दे पर आरोप लगाने वाले राजनीतिक नेताओं से पूछताछ करने का आग्रह किया है।

वे संभवतः मामले के तथ्यों से परिचित : विश्व हिंदू परिषद

उन्होंने अयोध्या पुलिस से राम मंदिर वीएचपी ने एक्स पर एक पोस्ट में अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में चंदा चोरी से संबंधित अपने सार्वजनिक बयानों के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, आप सांसद संजय सिंह और समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव के दावों की जांच करवाने की की मांग की है। कुमार के अनुसार, इन नेताओं ने विशिष्ट आंकड़ों का हवाला देते हुए दावे किए हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि वे संभवतः मामले के तथ्यों से परिचित हैं।

'यदि नेता अपने बयानों के संबंध में सुबूत पेश नहीं कर पाते तो कार्रवाई हो'

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि यदि नेता अपने बयानों के संबंध में सुबूत पेश नहीं कर पाते हैं, तो अधिकारी कानून के अनुसार उनके खिलाफ कार्रवाई भी कर सकते हैं। आलोक कुमार ने जांच अधिकारी को लिखे पत्र में कहा, 'इसके उलट यदि जांच करने पर यह पाया जाता है कि किसी व्यक्ति ने बिना किसी तथ्यात्मक आधार या सहायक सामग्री के इस तरह के गंभीर सार्वजनिक आरोप लगाए हैं, तो वह परिस्थिति भी जांच का एक प्रासंगिक पहलू होगी।'

महंत दिनेन्द्र दास महाराज ने कहा, राम मंदिर से चोरी जघन्य अपराध

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेन्द्र दास महाराज ने प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत किया और दोषियों के लिए कड़ी सजा की मांग की है। उन्होंने कहा, राम मंदिर से चोरी करना एक जघन्य अपराध है। प्रशासन की ओर से की गई यह कार्रवाई उचित है। जो भी फैसला आएगा, वह सही होगा। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को जेल भेजना उचित है।

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही

गौरतलब है कि एसआईटी की ओर से 23 जून को प्रारंभिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद इस मामले में 25 जून को एफआईआर दर्ज की गई, जिसके परिणामस्वरूप आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्रा और ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने गबन की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए बाद में इस्तीफा दे दिया। जांच आगे बढ़ने के साथ ही अयोध्या पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। ( इनपुट ; ANI)

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग