4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ayodhya Donation Theft: मंदिर में पूर्व गृह सचिव की चढ़ाई हुई सोने की रामचरितमानस भी गायब होने पर केजरीवाल बोले- ‘चंदा चोरों ने महापाप किया’

Ayodhya Donation Theft: अयोध्या राम मंदिर में भेंट की गई करोड़ों रुपये की सोने की रामचरितमानस के कथित तौर पर गायब होने के दावे ने विवाद बढ़ा दिया है। इस मामले पर अरविंद केजरीवाल ने भी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर निशाना साधा है।
2 min read
Google source verification
Ram Mandir Ramcharitmanas Missing

राम मंदिर में पूर्व गृह सचिव की चढ़ाई हुई सोने की रामचरितमानस भी गायब (Photo-IANS)

Ram Mandir Ramcharitmanas Missing: अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले की गूंज लगातार बढ़ती जा रही है। अब इस विवाद में एक और नया दावा सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि मंदिर में श्रद्धा के रूप में भेंट की गई सोने की प्लेटेड रामचरितमानस भी गायब बताई जा रही है। इस दावे के सामने आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए चंदा चोरों पर निशाना साधा है।

केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर साधा निशाना

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि पूर्व गृह सचिव द्वारा पूरी श्रद्धा से चढ़ाई गई एक किलो सोने की राम चरित मानस भी गायब है। चंदा चोरों ने महापाप किया है। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव का दावा है कि उन्होंने करोड़ों रुपये की इस खास रामचरितमानस को राम मंदिर ट्रस्ट को सौंपा था। हालांकि, उन्हें इसकी कोई रसीद नहीं मिली। उनका यह भी कहना है कि आज तक उन्हें यह जानकारी नहीं दी गई कि उनकी ओर से भेंट की गई यह बहुमूल्य रामचरितमानस आखिर कहां रखी गई थी।

कब की थी रामचरितमानस भेंट?

पूर्व केंद्रीय गृह सचिव एस. लक्ष्मी नारायण ने 10 अप्रैल 2024 को चैत्र नवरात्रि के पहले दिन यह खास रामचरितमानस राम मंदिर ट्रस्ट को भेंट की थी। इसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जाती है। करीब 147 किलो वजनी इस रामचरितमानस को 24 कैरेट सोने, चांदी और तांबे से तैयार किया गया था। इसमें 522 गोल्ड-प्लेटेड पन्ने हैं, जिन पर रामचरितमानस के 10,902 दोहे, चौपाइयां और श्लोक खास तकनीक की मदद से उकेरे गए हैं। इस अनोखी रामचरितमानस को तैयार करने में करीब आठ महीने का समय लगा था।

पहले से चल रही है एसआईटी जांच

राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित सोने-चांदी के आभूषणों की गड़बड़ी के आरोपों की जांच पहले से ही विशेष जांच दल (एसआईटी) कर रहा है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं चोरी किए गए आभूषणों की पहचान छिपाने के लिए उन्हें पिघलाया तो नहीं गया। इसी बीच रामचरितमानस के कथित रूप से गायब होने के दावे ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है। हालांकि, इन दावों पर मंदिर ट्रस्ट की ओर से अब तक कोई विस्तृत या स्पष्ट आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग