वाराणसी

Varanasi News: सुबह पिता संग किया था नाश्ता, शाम को कमरे में फंदे पर मिली MBBS डॉक्टर बेटी

Varanasi MBBS doctor suicide case: वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में MBBS डॉक्टर रूचिका मौर्या ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह NEET PG परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। शाम को पिता के घर लौटने पर घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
2 min read
May 12, 2026
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक युवा MBBS डॉक्टर ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह पीजी की तैयारी कर रही थी। आगामी NEET परीक्षा को लेकर पढ़ाई में जुटी थी। शाम को पिता जब घर लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने और फोन करने के बाद भी जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़ने पर बेटी का शव फंदे से लटका मिला।

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में एक MBBS डॉक्टर की आत्महत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना थाना लंका के सामने स्थित शिवम कॉम्प्लेक्स की है। जहां युवती अपने पिता के साथ रहती थी। सोमवार शाम उसका शव कमरे के अंदर दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान रूचिका मौर्या के रूप में हुई है। वह देहरादून से MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी थी। इन दिनों मेडिकल पीजी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में NEET PG की परीक्षा होनी थी। जिसके चलते वह लगातार पढ़ाई में व्यस्त रहती थी।

शाम को पिता वापस लौटे तो कमरे का नजारा देखकर सन्न रह गए

रूचिका के पिता अवनींद्र नाथ मौर्या पेशे से वकील हैं। उन्होंने बताया कि सुबह तक सब कुछ सामान्य था। दोनों ने साथ में नाश्ता किया था। इसके बाद वह रोज की तरह कचहरी चले गए। शाम को वापस लौटने पर फ्लैट खुला मिला। लेकिन बेटी का कमरा अंदर से बंद था।
उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया बेटी को फोन भी किया। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे के अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। रूचिका का शव फंदे से लटका हुआ था।

पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच करने में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार और लंका थाने की टीम ने जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जिसने कमरे से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

पिता बोले- उन्हें अंदाजा नहीं था, बेटी इतना बड़ा कदम उठा सकती

पिता ने बताया कि बेटी पढ़ाई के दबाव में रहती थी। लेकिन उसने कभी खुलकर किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया। उनका कहना है कि आजकल बच्चे अपने मन की बातें परिवार से साझा नहीं करते, इसलिए उन्हें भी अंदाजा नहीं था कि बेटी इतना बड़ा कदम उठा सकती है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Also Read
View All
गरीबी और बीमारी को तांत्रिक ने बताया ‘ऊपरी साया’: वाराणसी में घर बुलाकर हुई हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

विभाजन विभीषिका पर बीजेपी का मौन जुलूस, काशी में स्वतंत्र देव सिंह बोले- आजादी के पहले भी कांग्रेस करती थी मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति

मानसून में बारिश की कमी से बेहाल बनारस, घटने लगा गंगा नदी का जलस्तर, शुरू हुआ नाव का संचालन

फेस स्कैन होते ही बेनकाब होंगे संदिग्ध, हलचल होते ही एक्टिव होगा एआई सिस्टम, लंदन-दुबई की तर्ज पर वाराणसी एयरपोर्ट

‘राम काल्पनिक’ टिप्पणी केस में राहुल गांधी की ओर से जवाब दाखिल, वाराणसी कोर्ट में वकील हुए पेश; 16 सितंबर को अगली सुनवाई