वाराणसी

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगायी फांसी, इलाज के दौरान हुई मौत

परिजनों ने दहेज के लिए प्रताडि़त करने का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

less than 1 minute read
Feb 19, 2020
Dead Shweta Gupta
Dead Shweta Gupta

वाराणसी. मंडुआडीह थाना क्षेत्र के जागृति नगर कॉलोनी निवासी श्वेता गुप्ता (22) ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगायी। पति ने स्थानीय लोगों के सहयोग से पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए उत्पीडऩ करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। जानकारी मिलते ही मंडुआडीह व भेलूपुर पुलिस दोनों ही पहुंच गयी थी। शव को को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
यह भी पढ़े:-DRI ने तीन करोड़ के गांजे के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

गंगापुर निवासी अनिल गुप्ता की बेटी श्वेता गुप्ताकी शादी वर्ष 2018 में जागृति नगर निवासी काशीनाथ गुप्ता के साथ हुई थी। 17 फरवरी को किसी बात से नाराज होकर श्वेता ने कमरा बंद कर लिया और फांसी लगाने लगी। पति ने यह देख लिया तो वह चिल्लाया। इसके बाद आस-पास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ कर श्वेता को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद परिजनों ने उसे गंभीर स्थिति में ककरमत्ता स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बुधवार की सुबह श्वेता की मौत हो गयी। बेटी की मौत की जानकारी मिलते ही मायके वाले अस्पताल पहुंचे और वहां पर हंगामा कर दिया। मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे। जिससे उनकी बेटी परेशान रहती थी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद सारी चीजों का खुलासा होगा।
यह भी पढ़े:-पहली बार सरकार करा रही महाशिवरात्रि महोत्सव, दिये 50 लाख

Published on:
19 Feb 2020 07:19 pm