शाकाहारी

क्या आपने चखी चटपटी कच्चे आम वाली अरहर की दाल

अरहर दाल तो आपने बहुत बार बनाई और खाई होगी, पर क्या आपने कभी कच्चे आम वाली चटपटी अरहर दाल ट्राई की है
2 min read
• •
Updated: 23 Dec 2017, 3:09 PM IST
Arhar dal with kacha aam
Arhar dal with kacha aam

अरहर दाल तो आपने बहुत बार बनाई और खाई होगी, पर क्या आपने कभी कच्चे आम वाली चटपटी अरहर दाल ट्राई की है। यह दाल खाने में बेहद चटपटी लगती है, इसे नान या तंदूरी रोटी के साथ एंजॉय कर सकते हैं। यहां पढ़ें कच्चे आम वाली चटपटी अरहर की दाल की रेसिपी -

सामग्री -

अरहर की दाल - 1/2 कप (100 ग्राम)
कच्चा आम - 1 मीडियम आकार का
देसी घी - 2-3 टेबल स्पून
हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
करी पत्ता - 15-20
हरी मिर्च - 2 (लम्बाई में दो भागों में काट लीजिए)
काली सरसों - 1/4 छोटी चम्मच
जीरा - ½ छोटी चम्मच
हींग - 1 पिंच
लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
नमक - 1 छोटी चम्मच से थोडा़ सा कम या स्वादानुसार

विधि -

अरहर की दाल को साफ करके धो लीजिये और बनाने के ½ घंटे पहले पानी में भिगो दीजिए। दाल को कुकर में, २ कप पानी, थोडा़ नमक और थोडी़ सी हल्दी पाउडर डाल कर पकने के लिये गैस पर रख दीजिए। कुकर में एक सीटी आने के बाद, गैस धीमी करके २ मिनिट तक दाल पकाइए, गैस बन्द कर दीजिए और कुकर का प्रैशर खत्म होने पर कुकर खोलें। आम को धोकर, छीलकर इसका गूदा निकाल कर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।

पैन में घी डालकर गरम कीजिए, घी गरम होने पर जीरा, सरसों के दाने भून लीजिए। जीरा और सरसों भूनने के बाद, कच्चे आम के कटे टुकड़े, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हींग डाल कर मिक्स कीजिए और करी पत्ता को काट कर डाल दीजिए, हरी मिर्च, लाल मिर्च और आधा कप पानी डालकर मसाले को ढककर के 3-4मिनट धीमी आग पर पकने दीजिए।

आम की खटाई पक कर तैयार है। इसे चम्मचे से थोडा़ सा मैश कर दीजिए। कुकर का ढक्कन खोलकर दाल को मसाले में डाल दीजिए और हरा धनियां डाल कर मिला दीजिए।

आम की खटाई वाली दाल बनकर तैयार है। दाल को प्याले में निकाल लीजिए। दाल को आप परांठे, चपाती, नॉन या चावल किसी के भी साथ परोसिये और खाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।