8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डिनर में बनाएं यमी शिमला मिर्च कॉर्न मसाला

अगर आप ग्रेवी में पनीर या कोफ्ते खा कर बोर हो गए हैं और इस बार कुछ अलग ट्राय करना चाहते हैं तो आपको शिमला मिर्च कॉर्न मसाला ट्राय करना चाहिए

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Dec 22, 2017

shimla mirch corn masala

shimla mirch corn masala

अगर आप ग्रेवी में पनीर या कोफ्ते खा कर बोर हो गए हैं और इस बार कुछ अलग ट्राय करना चाहते हैं तो आपको शिमला मिर्च कॉर्न मसाला ट्राय करना चाहिए। यह क्रंची यमी सब्जी है और बेशक बच्चों को भी बहुत पसंद आएगी। इसका स्वाद तीखा भी बनाया जा सकता है, वहीं अगर बच्चों के लिए बना रहे हैं तो मिर्च थोड़ी कम रखें। यहां पढ़ें शिमला मिर्च कॉर्न मसाला रेसिपी -

सामग्री -

स्वीट कॉर्न - 1 कप
शिमला मिर्च - 2 (150 ग्राम) (बारीक कटी हुई)
टमाटर - 2 (150 ग्राम)
हरी मिर्च - 2
काजू - 10 से 12
हरा धनिया - 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
घी - 2 टेबल स्पून
जीरा - ½ छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
अदरक का पेस्ट - ½ छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि -

टमाटर, हरी मिर्च और काजू को मिक्सर में पीसकर पेस्ट तैयार कर लीजिए। पैन गरम करके इसमें २ छोटी चम्मच घी डाल दीजिए। घी गरम होने पर इसमें जीरा, हल्दी पाउडर डाल दीजिए। गैस धीमी करके पैन में धनिया पाउडर और अदरक का पेस्ट डाल दीजिए। इस मसाले में तैयार टमाटर-हरी मिर्च-काजू का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए। मसाले को धीमी आंच पर तब तक भूनिए जब तक कि मसाले के ऊपर घी ना तैरने लगे। मसाले पर भी बराबर ध्यान रखें। इसे बीच-बीच में चलाते रहें।

इसी दौरान, स्वीट कॉर्न और शिमला मिर्च को पकाकर तैयार कर लीजिए। दूसरा पैन गरम कीजिए। पैन में 2 छोटी चम्मच घी डालकर इसे पिघलने दीजिए। घी में स्वीट कॉर्न और शिमला मिर्च डालकर मिक्स कीजिए। इसमें ½ छोटी चम्मच नमक डालकर चलाते हुए क्रंची होने तक पका लीजिए।

मसाले से घी अलग होते और अच्छी खुशबू आते ही मसाला भुनकर तैयार है। मसाले में ङ कप पानी डाल दीजिए ताकि सब्जी लटपट तैयार हो सके। ग्रेवी में ½ छोटी चम्मच नमक, गरम मसाला और थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिला दीजिए। फिर, शिमला मिर्च-स्वीट कॉर्न भी इसी में डालकर मिक्स कर दीजिए। सब्जी को ढककर 4 से 5 मिनिट धीमी आंच पर पकने दीजिए। 5 मिनिट बाद, सब्जी पककर तैयार है। सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए।

जायकेदार स्वीट कॉर्न शिमला मिर्च की सब्जी तैयार है। इसके ऊपर १ छोटी चम्मच घी और थोड़ा सा हरा धनिया डाल दीजिए, सब्जी का स्वाद और बढ़ जाएगा। यह सब्जी चपाती, नान, पराठे, चावल किसी के भी साथ सर्व कर सकते हैं।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।