31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बूंदी के लड्डुओं से भी बना सकते हैं हलवा

अगर इस बार ऐसा हो तो आप निराश न हों और उन लड्डुओं से स्वादिष्ट हलवा बना कर परोस दें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 18 Dec 2017, 12:20 PM IST

bundi ladoo halwa

bundi ladoo halwa

ऐसा कई बार होता है कि घर में बूंदी के लड्डू पड़े रहते हैं और उन्हें कोई नहीं खाता। हालांकि अगर इस बार ऐसा हो तो आप निराश न हों और उन लड्डुओं से स्वादिष्ट हलवा बना कर परोस दें। बच्चों को पता भी नहीं चलेगा और वे चटखारे लगा कर इसे खा भी जाएंगे। इसी तरह आप बची हुई पूरियों का भी हलवा बना सकते हैं। यहां पढ़ें बूंदी लड्डू से बना हलवा और बची पूरियों से बने हलवे की रेसिपी -

बूंदी-लड्डू हलवा

सामग्री -

बूंदी के लड्डू - 4
गेहूं का आटा - डेढ़ बड़ा चम्मच
घी - एक बड़ा चम्मच
बादाम चूरा - एक बड़ा चम्मच
कटी पिस्ता - एक छोटा चम्मच
चीनी - एक बड़ा चम्मच
पानी - एक कप

यूं बनाएं -

कड़ाही में घी गर्म करें। गेहूं का आटा डालकर गुलाबी होने तक भूनें। बूंदी के लड्डू फोडक़र डालें और आटे के साथ थोड़ा और भूनें। चीनी, बादाम चूरा और पानी डालकर लगातार चलाएं। जब हलवा कड़ाही छोडऩे लगे, तब आंच से उतारें। कटे पिस्ता डालकर सर्व करें।

बची पूरियों का हलवा

सामग्री -

बची पूरियां - 5 से 6
घी - 2 बड़े चम्मच
चीनी - एक बड़ा चम्मच
पानी - 2 कप
कटा बादाम - एक बड़ा चम्मच
कटी पिस्ता - एक छोटा चम्मच

यूं बनाएं -

बची पूरियों के टुकड़े करके मिक्सी में पीस लें। कड़ाही में घी गर्म करके बारीक पिसी पूरियों को डालकर भूनें। चीनी और पानी मिलाकर लगातार चलाएं। जब हलवा कड़ाही छोडऩे लगे, तब आंच से उतारें। बादाम-पिस्ता डालकर गर्म-गर्म परोसें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।