31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्मा गरम चीकू हलवा देगा सर्दी से राहत

अगर आपने चीकू केवल फल के रूप में ही खाया है तो अब वक्त है चीकू का हल्वा ट्राय करने का।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 17 Dec 2017, 4:36 PM IST

Chikoo halwa recipe

Chikoo halwa recipe

अगर आपने चीकू केवल फल के रूप में ही खाया है तो अब वक्त है चीकू का हल्वा ट्राय करने का। इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है और यह सर्दी में बहुत फायदेमंद भी होता है। इसे बनाना भी आसान है। यहां पढ़ें चीकू हलवा की रेसिपी -

सामग्री -

चीकू - १ किग्रा. (१२-१४)
मावा - २०० ग्राम ( एक कप)
घी - २ टेबल स्पून
चीनी - १५० ग्राम (३४ कप)
काजू - १० (छोटा छोटा काट लीजिए)
इलाइची - ४-५ (छील कर पीस लीजिए)
बादाम - ८ (बारीक कतर लीजिए)

विधि -

चीकू को धोइए और छील लीजिए, बीज निकाल कर टुकड़े कर लीजिए। इन टुकड़ों को मिक्सर से बारीक पीस कर पेस्ट बना लीजिए।

भारी तले की नान स्टिक कढ़ाई लीजिए, एक टेबल स्पून घी डाल कर मावा को हल्का गुलाबी होने तक भून कर एक प्याले में निकाल कर रख लीजिए।

बचा हुआ १ टेबल स्पून घी कढ़ाई में डालिए और चीकू पेस्ट डालकर गाड़ा पेस्ट होने तक भून लीजिए, इस पेस्ट में चीनी मिलाइए और चीनी के दाने घुलने तक चमचे से चलाकर भूनिए, अब मावा और काजू मिलाइए और चमचे से चलाते हुए गाड़ा होने तक पकाइए, ध्यान रहे कि हलवा तले से न लगे, गैस फ्लेम बन्द कर दीजिए। चीकू का हलवा तैयार हो गया है आप इसे प्याले में निकालिए और कतरे गए बादाम ऊपर से डाल कर सजाइए। ये चीकु का हलवा आप अपने डिनर या लन्च के बाद खाइए और परोसिए, ये हलवा आप फिर्ज में रखकर ४-५ तक खा सकते हैं।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।