31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों के लिए घर में ही बनाएं सॉफ्ट कैरेमल कैंडी

बच्चे कैंडी खाने की जिद तो करते ही हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो घर में ही साफ सुथरे ढंग से उनके लिए सॉफ्ट कैरेमल कैंडी बना सकती हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 16 Dec 2017, 3:49 PM IST

soft caramel candy

soft caramel candy

बच्चे कैंडी खाने की जिद तो करते ही हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो घर में ही साफ सुथरे ढंग से उनके लिए सॉफ्ट कैरेमल कैंडी बना सकती हैं। इससे वे खुश हो जाएंगे। आप चाहें तो कैंडीज को अलग अलग शेप भी दे सकते हैं। यहां पढ़ें सॉफ्ट कैरेमल कैंडी की रेसिपी -

सामग्री -

क्रीम - 1 कप
ब्राउन सुगर - आधा कप (100 ग्राम)
सादा पाउडर चीनी - आधा कप (100 ग्राम)
मिल्क पाउडर - 1/4 कप ( 30 ग्राम)
शहद - 1/4 कप (70ग्राम)
मक्खन - 2 टेबल स्पून
वनीला एसेन्स - 1 छोटी चम्मच

विधि -

किसी मोटे तले के बर्तन में क्रीम डाल लीजिए, ब्राउन सुगर और सादा चीनी भी डाल दीजिए, मिल्क पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला दीजिए और मीडियम आग पर लगातार चलाते हुये पकाइए, शहद भी डालकर मिला दीजिए, मिश्रण को जमने वाली कनसिसटेन्सी तक पका लीजिए, मिश्रण में झाग आने लगते हैं और मिश्रण गाढ़ा दिखने लगता है, प्लेट पर एक ड्रोप गिरा कर देखा जा सकता है कि मिश्रण जम जाएगा या नहीं।

गैस बन्द कर दीजिए, मिश्रण में मक्खन डाल कर मिला दीजिए, वनीला एसेन्स भी डाल कर मिला दीजिए। केन्डी को जमाने के लिए ट्रे तैयार कर लीजिए। 8*8 इंच की ट्रे में रोटी रैप करने वाली फोइल बिछा लीजिये और उसमें ओलिव ओइल मक्खम या घी डालकर फोइल को चिकना कर लीजिए।

मिश्रण को चिकनी की गई फॉइल पर डालिए और एक जैसा फैला दीजिए और केन्डी को जमने के लिए रख दीजिए। 2-3 घंटे में केन्डी जम कर तैयार हो गई है। फोइल को जमे हुए मिश्रण सहित ट्रे से निकाल कर बोर्ड पर रख लीजिए, स्केल और पिज्जा कटर या चाकू की सहायता से 1 इंच के स्ट्रेप्स काट कर तैयार कर लीजिए, अब दूसरी ओर से 1/2 इंच चौड़ाई में काट कर केन्डी को अलग करके प्लेट में रख लीजिए। १ इंच लम्बी और 1/2 इंच चौड़ी केन्डी बन कर तैयार है। इसे हम अपने मनचाहे साइज में भी काट सकते हैं।

रैपिंग शीट से उतने बड़े टुकड़े काट कर तैयार कर लीजिए जिसमें केन्डी आसानी से रैप की जा सके। केन्डी को शीट के टुकड़े के ऊपर रख कर उसे पैक कर दीजिए। सारी केन्डी पैक करके तैयार कर लीजिए। बहुत अच्छी कैरेमल केन्डी बनकर तैयार हैं। केन्डी को किसी डिब्बे में भरकर फ्रिज में रख लीजिए और जब भी आपका मन हो केन्डी खाइए और खिलाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।