31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्दियों में लिजिए सूजी के पकौड़ों का मजा, जानिए कैसे बनते है पकौड़े

सर्दियों का का मौसम आते ही गरमागर्म चीजें खाने की बड़ी इच्छा होती है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shankar Sharma

•

Updated: 12 Dec 2017, 1:43 PM IST

Sooji Pakode Recipe

सर्दियों का का मौसम आते ही गरमागर्म चीजें खाने की बड़ी इच्छा होती है। अगर हम बात करे पकौड़ो की तो उन्हें सर्दियों के मौसम में खाने का बड़ा ही मजा आता है। पकौड़े हम कई तरह से बना सकते है। हम बात कर रहें है सूजी के पकौड़ो की। यह भी बड़े स्वादिष्ट होते है। आज हम आप को बताते है कि कैसे बनाए जाते है सूजी के पकौड़े।

सूजी के पकौड़े बनाने के लिए आवश्यक साम्रगी
सूजी- 1 कप
फैंटा हुआ दही- तीन चौथाई कप
बेकिंग सोडा-1 छोटी चम्मच
हरी मिर्च- 2-3 - बारीक कटी हुई
शिमला मिर्च- 1-2 बारीक कटी हुई
फूल गोभी- आधा कप बारीक कटी हुई
अदरक - एक छोटा पीस बारीक कटा हुआ
नकम - आवश्यकता अनुसार
हरा धनिया - 2-3 -टेबल स्पून -बारीक कटा हुआ
तेल तलने के लिए

सूजी के के पकौड़े बनान की विधी-
पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले हमें सूजी का घोल तैयार करना होगा। घोल तैयार करने के लिए हमें सूजी में फैंटा हुआ दही, कटी हुई शिमला मिर्ची,कटी हुई अदरक, कटी हुई फूल गोभी, कटा हुआ हरा धनिया, कटी हुई हरी मिर्च, बेकिंग सोडा, नमक ये सब सूजी में मिला दे। इन सब चीजों को सूजी में अच्छी तरह से मिलाकर इस घोल को 5-7 मिनट तक रख देंगे जिससे की सूजी फूलकर तैयार हो जाएगी। अब एक कड़ाई में तेल का अच्छी तरह से गर्म करेंगे। अब हम देखेंगे की तेल अच्छी तरह से गर्म हो गया है तो हम तेल में पकौड़े तलेंगे। गोल्डन ब्राउन होने तक हम पकौड़ो को अच्छी तरह से तलेंगे। अच्छी तरह से पकने के बाद हम पकौड़ों का निकाल लेंगे। अब हम हमारे स्वादिष्ट सूजी के पकौड़े बनकर तैयार है। इन्हें हम हरे धनिये की चटनी या टमैटो सॉस के साथ भी खा सकते है।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन है और कुछ ऐसी डिशेज बनाते है जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे है।आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉप के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भजें।आप अपनी रेसिपी का विडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते है।चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की,लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी ।