31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चिली बीन डिप के साथ परोसें मैक्सिकन वेज कबाब

मैक्सिकन कबाब थोड़े अलग है। यह दिखने में आपको पनीर टिक्का जैसा लग सकता है, लेकिन खाने में इसका टेस्ट पनीर टिक्का से बहुत अलग आता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 11 Dec 2017, 10:28 AM IST

Mexican veg kebab

Mexican veg kebab

मैक्सिकन कबाब थोड़े अलग है। यह दिखने में आपको पनीर टिक्का जैसा लग सकता है, लेकिन खाने में इसका टेस्ट पनीर टिक्का से बहुत अलग आता है। यह स्पेशल मैक्सिकन रेसिपी है, जिसे कई तरह के डिप के साथ सर्व किया जा सकता है। चाहें तो बिना किसी डिप के भी खा सकते हैं। यह बच्चों और बढ़ों सबको ही बहुत पसंद आते हैं। यहां पढ़ें मैक्सिकन वेज कबाब और चिली बीन डिप की रेसिपी -

मैक्सिकन वेज कबाब रेसिपी

सामग्री-

मिलाकर मेरीनेड बनाने के लिए
2 टी-स्पून कोको पाउडर
2 टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टेबल-स्पून दही
2 टी-स्पून क्रश किया हुआ लहसुन
टी-स्पून ऑरेगानो
1 टी-स्पून तेल
नमक और ताजी पीसी कालीमिर्च स्वादअनुसार

अन्य सामग्री
1/4 कप शिमला मिर्च (लाल , हरी और पीली) , 25 mm. (1 इंच) के टुकड़ो में कटे हुए
1/2 कप आधे उबले हुए बेबी कॉर्न , 2 लंबे टुकड़े मे कटे हुए
1 कप लो-फैट पनीर , 25 mm. (1 इंच) के टुकड़ो में कटा हुआ
1/2 कप आधे उबले हुए खूंभ
1/2 कप प्याज, 25 mm. (1 इंच) के टुकड़ो में कटे हुए

विधि -

शिमला मिर्च, बेबी कॉर्न, पनीर, मश्रूम और प्याज को मेरीनेड के साथ मिलाकर 4 से 5 घंटे के लिए एक तरफ रख दें।
अलग-अलग सीख में फंसाकर, कबाब को ग्रिल या कोयले के बार्बेक्यू में सभी तरफ सुनहरा होने तक पका लें। (लगभग 3 से 4 मिनट के लिए)।
गरमा गरम परोसें।

चिली बीन डिप

सामग्री -

3/4 कप बेक्ड बीन्स
1 टेबल-स्पून तेल
1/2 टी-स्पून जीरा
1 टी-स्पून बारीक कटा हुआ लहसुन
1/4 कप बारीक कटा हुआ हरी पयाज का सफेद भाग
1/4 कप बारीक कटे हुए हरी प्याज के पत्ते
1/4 कप चीज स्प्रेड
1 टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादअनुसार
2 टेबल-स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया

विधि -

एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें और जीरा डालें।

जब बीज चटकने लगे, लहसुन और हरी प्याज का सफेद भाग डालकर मध्यम आंच पर 1-2 मिनट तक भूनें।

हरी पयाज के पत्ते डालकर मध्यम आंच पर और 1 मिनट तक भूनें।

बेक्ड बीन्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं और मध्यम आंच पर लगातार हिलाते हुए १-२ मिनट तक पका लें और मैसर का प्रयोग कर हलका मसल लें।

चीज स्प्रेड, लाल मिर्च पाउडर, नमक, धनिया और २ टेबल-स्पून पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं और मध्यम आंच पर लगातार हिलाते हुए 1-2 मिनट तक पका लें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।