31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैक्सिकन वैज बरिटोज बन जाएंगे आपके बच्चों के फेवरेट

बच्चों को सब्जी रोटी से ज्यादा पसंद आता है फास्ट फूड। हालांकि अगर घर पर बनाया जाए तो आप बच्चों को कई सब्जियां खिला सकते है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 30 Nov 2017, 5:04 PM IST

veg burrito

veg burrito

बच्चों को सब्जी रोटी से ज्यादा पसंद आता है फास्ट फूड। हालांकि अगर घर पर बनाया जाए तो आप बच्चों को इस फास्ट फूड के बहाने से भी कई सब्जियां खिला सकते हैं। ऐसा ही एक विकल्प है मैक्सिकन वैज बरिटो। यह मैक्सिकन व्यंजन है, जिसमें कई तरह की सब्जियां और बीन्स का इस्तेमाल होता है। यह खाने में टेस्टी लगता है और पोष्टिक भी है। यहां पढ़ें वेज बरिटो की रेसिपी-

सामग्री -

6 आटे के टॉर्टिला
4 1/2 कप मैक्सिकन फ्राइड राइस
1/2 रेसिपी रिफ्राइड बीन्स

मिक्स करके ग्वाकामोल बनाने के लिए
2 एवकाडो , बीज निकाले और कटे हुए
1/4 कप बीजरहित और बारीक कटा हुआ टमाटर
2 टेबल-स्पून बारीक कटे हुए प्याज
1 टी-स्पून बारीक काटा हुआ लहसुन
2 किलो बारीक कटा हुआ धनिया
1 टी-स्पून बारीक कटी हुई हरी मिर्च
1/2 टेबल-स्पून नींबू का रस
1 टेबल-स्पून ताजा क्रीम
नमक , स्वादानुसार

मिक्स करके बिना पकाया हुआ सालसा बनाने के लिए
1 कप बीजरहित बारीक कटे हुए टमाटर
1/2 कप बारीक कटे हुए प्याज
1 टेबल-स्पून बारीक कटा हुआ धनिया
1/2 टी-स्पून जीरा पाउडर
1 टी-स्पून सूखी लाल मिर्च के फ्लैकस
नमक , स्वादानुसार

मिक्स करके खट्टा क्रीम बनाने के लिए
1 कप दही
2 टी-स्पून नींबू का रस
नमक और ताजी पिसी काली मिर्च , स्वादानुसार

अन्य सामग्री
1/2 कप कटा हुआ हरा प्याज (सफेद और हरा भाग दोनों)
1/2 कप कसा हुआ प्रोसेस्ड चीज

विधि -

एक साफ, सूखी सतह पर टॉर्टिला रखकर, उसके एक कोने पर ३/४ कप मैक्सिकन चावल के उपर १/४ कप रिफ्राइड बीन्स, १ टेबल-स्पून ग्वाकामोल, १ टेबल-स्पून बिना पकाया हुआ साल्सा और २ टेबल-स्पून खट्टा क्रीम समान मात्रा में फैला दीजिए उस पर अंत में १ टेबल-स्पून हरे प्याज और १ टेबल-स्पून चीज समान रूप से छिड़क दीजिए।
भरवां रोटी को दोनों तरफ से मोड़ लीजिए
रोटी को बचे हुए एक शेष खुल्ले सिरे से मोड़कर दोनों बंद बाजू पर से मोड़ते हुए कसकर लपेट लीजिए।
विधि क्रमांक १ से ३ को दोहराकर ५ और बरिटोस बना लीजिए।
तुरंत परोसिए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।