
besan gunjiya
बेसन और मेवे के भरवान से बनी बेसन की गुजिया बेहद यमी लगती हैं। यह चाय के साथ अच्छा स्नैक भी है। अच्छी बात यह है कि गुजिया बना कर स्टोर कर के आप इसके कई दिनों तक भी खा सकते हैं। यहां पढ़ें बेसन गुजिया बनोन की रेसिपी -
सामग्री -
आटा लगाने के लिए
मैदा - 1 कप (125 ग्राम)
घी - 2 टेबल स्पून (30 ग्राम)
दूध - 1/2 कप
स्टफिंग के लिए
बेसन - ½ कप (50 ग्राम)
चीनी पाउडर - ½ कप (75 ग्राम)
घी - 1/2 कप (50 ग्राम)
बादाम - 5 से 6
काजू - 5 से 6
नारियल - 2 टेबल स्पून (कद्दूकस किया हुआ)
चिरौंची - 1 टेबल स्पून
किशमिश - 1 टेबल स्पून
छोटी इलाइची - 4
घी - गुजिया तलने के लिए
विधि -
आटा लगाइए
किसी बड़े प्याले में मैदा लीजिए। मैदे में पिघला हुआ घी डालकर अच्छी तरह मिलाइए और थोडा़-थोडा़ दूध डालते हुए पूरी के जैसा सख्त आटा गूंथकर तैयार कर लीजिए, आटे को 20 से 25 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए।
स्टफिंग तैयार कीजिए
बादाम और काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए। इलाइची को छीलकर पीस लीजिए। पैन गरम कीजिए।
गरम पैन में 1 टेबल स्पून घी डाल दीजिए। घी पिघलने पर पैन में बेसन डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए थोड़ा सा डार्क रंग होने तक भून लीजिए। बेसन के भुनते ही गैस बंद कर दीजिए। इसमें कटे हुए काजू-बादाम, किशमिश, कद्दूकस किया हुआ नारियल और इलाइची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। मिश्रण को प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दीजिए। बेसन मिश्रण के ठंडा होने पर इसमें चीनी पाउडर डाल दीजिए और अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
पूरियां बेलिए
आधे घंटे बाद आटे को मसलकर मुलायम कीजिए। आटे से छोटी-छोटी एक बराबर की लोइयां तोड़ लीजिए। लोई को दोनों हाथों से दबाकर पेड़े जैसा बनाकर रख लीजिए।
एक लोई निकालिए और इसे किनारे से बेलते हुए 3 से 4 इंच के व्यास में पूरी की तरह बना लीजिए। इसी आकार की 4 से 5 पूरियां बेलकर थाली में रख लीजिए।
गुजिया स्टफ कीजिए
पूरी भरने के लिए, एक पूरी उठाइए और पूरी की नीचे वाली साइड सांचे के ऊपर रखिए, 1 या 1.5 चम्मच मिश्रण पूरी के ऊपर डालिए। इसके किनारों पर उंगली के सहारे से पानी लगाइए। सांचे को बन्द कीजिए, दबाइए और गुजिया के सांचे के बाहर अतिरिक्त पूरी हटा दीजिए। सांचे को खोलिए, गुजिया निकाल कर थाली में रख दीजिए और गुजिया से निकाली अतिरिक्त पूरी को प्याले में रखते जाइए। एक-एक करके सारी पूरियों से गुजिया भरकर इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिए।
गुजिया तलिए
कढ़ाही में घी डाल कर गरम कीजिए। गरम घी में जितनी गुजिया आ जाएं, उतनी डाल दीजिए तथा धीमी और मध्यम आंच पर हल्के ब्राउन होने तक पलट-पलट कर तल लीजिए। गुजिया बन जाने पर इन्हें थाली में निकाल लीजिए। और बाकी की गुजिया को भी गोल्डन ब्राउन होने तक तलकर निकाल लीजिए। एक बार की गुजिया तलने में ३ से ४ मिनिट का समय लग जाता है।
बेसन की स्वादिष्ट गुजिया बनकर तैयार है। इन्हें गरमा गरम सर्व कीजिए, ये बहुत ही मजेदार लगती हैं। गुजिया के पूरी तरह ठंडी होने के बाद किसी भी कन्टेनर में भरकर रख दीजिए और १ महीने तक खाते रहिए।
Published on:
27 Sep 2017, 4:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.