
Paneer Cutlet
मैग्नीशियम से युक्त लाल व पीली शिमला मिर्च सेहत के लिए फायदेमंद हैं। कैल्शियम से युक्त पनीर और तिल दिमाग को ताकत देते हैं। इसे कभी भी खा सकते हैं।
सामग्री -
300 ग्राम पनीर
दो बारीक कटी प्याज
विभिन्न रंगों की शिमला मिर्च एक बड़ी कटोरी
थोड़ी गाजर
मैश्ड उबला आलू
आधी कटोरी मक्की का आटा
2-3 लहसुन की कली या अदरक के टुकड़े का पेस्ट
लाल मिर्च
पिसी कालीमिर्च
मिक्सी में पिसा पोहा
अजवाइन
विधि -
एक बाउल में घिसे पनीर के साथ प्याज, शिमला मिर्च, गाजर, स्वाद के अनुसार नमक व लाल मिर्च, लहसुन या अदरक का पेस्ट, उबला आलू, अजवाइन, आधी चम्मच काली मिर्च डालकर मिक्स करें। कुरकुरा बनाने के लिए मिक्सी में मिक्स दो चम्मच पोहा पाउडर व आधी चम्मच मक्की का आटा डालें। इस मिश्रण को कटलेट का आकार देकर ५-१० मिनट के लिए फ्रिज में रखें। फिर पैन में थोड़ा तेल डाल हल्का फ्राई कर लें। चटनी के लिए हरा धनिया, लहसुन, हरी मिर्च के साथ नमक, कालीमिर्च, तिल आदि जार में मिक्स करें। इसके साथ कटलेट सर्व करें।
मूंग की दाल के चीले
कम समय में बनते हैं मूंग की दाल के चीले। फिलिंग के तौर पर इसमें पनीर डलने से यह और ज्यादा पौष्टिक हो जाएगा। बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं।
सामग्री -
रातभर या बनाने से २-३ घंटे पहले भीगी हुई हरी मूंग की दाल
एक कटोरी कटी हुई प्याज व शिमला मिर्च
स्वाद के अनुसार नमक व लालमिर्च
एक चौथाई कटोरी कसा हुआ पनीर
मौसमी सब्जियां
विधि -
एक बाउल में पिसी दाल लेकर उसमें मौसमी सब्जियों को बारीक काटकर, उबालकर या घिसकर मिलाएं व पनीर भी घिसकर मिक्स करें। यदि मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो थोड़ा सा पानी डाल लें। इसमें स्वाद के अनुसार नमक व लालमिर्च मिलाएं। साथ ही एक कटोरी में पानी, छोटा सिंथेटिक कपड़ा रखें। पैन गर्म होने के बाद इस कपड़े से पैन को अच्छे से साफ कर लें। पैन पर एक बड़ी चम्मच मिश्रण को फैलाएं। चारों तरफ थोड़ा तेल डालकर कोने से धीरे-धीरे हटाते रहें। बीच में टमाटर के टुकड़े, कसा हुआ पनीर डालकर दोनों तरफ से फोल्ड करें। टोमैटो सॉस के साथ इसे सर्व करें।
Published on:
23 Dec 2017 10:03 am
बड़ी खबरें
View Allइंडियन रीजनल
रैसिपीज
ट्रेंडिंग
