31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिसमस स्पेशल : चोको स्विस रोल से करवाएं मुंह मीठा

अगर आपको लगता है कि आपके बच्चे पूरा चॉकलेट केक नहीं खा पाएंगे, तो आप उनके लिए चोको स्विस रोल बना सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 21 Dec 2017, 12:19 PM IST

chocolate swiss roll

chocolate swiss roll

चोको स्विस रोल चॉकलेट केक का बेहतरीन विकल्प हो सकता है। अगर आपको लगता है कि आपके बच्चे पूरा चॉकलेट केक नहीं खा पाएंगे, तो आप उनके लिए चोको स्विस रोल बना सकते हैं। यह बेहद मजेदार डिजर्ट है और से बनाना भी आसान है। यहां पढ़ें चोको स्विस रोल की रेसिपी -

सामग्री -

2 टेबल-स्पून कोका पाउडर
1/4 कप चॉकलेट सॉस
पिघला हुआ मक्खन , चुपड़ने के लिए
2 बडे अंडे
1/4 कप कॅस्टर शुगर
1/4 कप मैदा
1/2 टी-स्पून वैनिला एैसेन्स
2 टेबल-स्पून पिसी हुई चीनी , छिडकने के लिए
1/4 कप बीटन व्हीप्ड क्रीम

विधि -

एक 10 इंच * 6 इंच एल्यूमीनियम टिन को मक्खन से चुपड़ लीजिए, उसी आकार का एक बटर पेपर उपर रखकर उसे भी मक्खन से चुपड़ लीजिए। एक तरफ रख दीजिए।

एक गहरे बाउल में अंडे और कॅस्टर शुगर डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए और मध्यम गति पर इलेक्ट्रिक बीटर का उपयोग करते हुए मध्यम गति से फुलाकर हल्का होने तक फैंट लीजिए। एक गहरे बाउल में मैदा, कोका पाउडर और वैनिला एैसेन्स डालकर डालकर सपाट चम्मच का प्रयोग करके धीरे-धीरे मिला लीजिए। इस मिश्रण को तैयार की हुई एल्यूमीनियम टिन में पलट कर पहले से गरम किए हुए अवन में 200°c (400°f) के तापमान पर 8 मिनट तक बेक कर लीजिए। ठंडा होने के लिए एक तरफ रख दीजिए।

जब केक थोड़ा ठंडा हो जाए, तब एल्यूमीनियम टिन की किनारियों को एक तेज़ धारवाले चाकू से ढीला कर लीजिए।
पीसी हुई चीनी को समान मात्रा में एक साफ और सूखी सतह पर छिड़क लीजिए और केक टिन को उस पर पलट दीजिए। फिर हल्के से बटर पेपर निकाल दीजिए। व्हीप्ड क्रीम को केक के उपर समान रूप से फैला लीजिए और केक को धीरे-धीरे एक तरफ से घुमाते हुए दूसरे छोर तक उसका स्विस रोल बना लीजिए।

परोसने वाली प्लेट पर केक रोल को रखकर उपर से पैलेट चाकू की सहायता से चॉकलेट सॉस को समान रूप से फैला लीजिए। रोल को एक धारदार चाकू की सहायता से 7 भागों में काट लीजिए। तुरंत परोसिए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।