शाकाहारी

मेहमानों को खिलाएं ब्रेड कोफ्ता बिरयानी

बिरयानी बहुत ही टेस्टी रेसिपी है, लेकिन इसमें जब ब्रेड कोफ्ता भी एड किया जाता है तो इसके स्वाद में चार चांद लग जाते हैं।

2 min read
Apr 06, 2018
bread kofta biryani

बिरयानी बहुत ही टेस्टी रेसिपी है, लेकिन इसमें जब ब्रेड कोफ्ता भी एड किया जाता है तो इसके स्वाद में चार चांद लग जाते हैं। इसे बनाने में थोड़ा वक्त जरूर लगता है, लेकिन इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है। यहां पढ़ें ब्रेड कोफ्ता बिरयानी की रेसिपी -

सामग्री -

ये भी पढ़ें

एक क्लिक में यहां पढ़ें दिनभर की बड़ी और चर्चित खबरें

ब्रेड कोफ्ते के लिए
4 किलो ब्रेड स्लाईस , टुकड़ो में टोड़ी हुई
2 टेबल-स्पून बारीक कटा हुआ प्याज
2 टी-स्पून बारीक कटी हुई हरी मिर्च
1 टी-स्पून दही
एक चुटकी बेकिंग सोडा
1 टी-स्पून अधरक-लहसुन का पेस्ट
नमक स्वादअनुसार
तेल , तलने के लिए

चावल के लिए
1 कप बास्मति चावल , 15 मिनट के लिए भिगोकर छाना हुआ
1 तेजपत्ता
25 मिलीमीटर (1 इंच) दालचीनी का टुकड़ा
2 इलायची
2 लौंग
नमक स्वादअनुसार

ग्रेवी के लिए
3 टेबल-स्पून तेल
2 लौंग
25 मिलीमीटर (1 इंच) दालचीनी का टुकड़ा
1/4 कप स्लाईस्ड प्याज
2 टी-स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
1 टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर
2 टी-स्पून धनिया-जीरा पाउडर
1/4 टी-स्पून हल्दी पाउडर
1 कप स्लाईस्ड टमाटर
नमक स्वादअनुसार
1/2 कप दही
1/4 कप उबले हुए हरे मटर

मिलाकर दही मिश्रण बनाने के लिए
4 टेबल-स्पून दही
2 टेबल-स्पून बारीक कटा हुआ पुदिना
2 टेबल-स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया
2 टेबल-स्पून पानी

विधि -

ब्रेड कोफ्ते के लिए
सभी सामग्री को 2 टेबल-स्पून पानी के साथ एक बाउल में डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को 15 बराबर भाग में बांटकर, प्रत्येक भाग के गोले बना लें। एक गहरी नॉन-स्टिक कढ़ाई में तेल गरम करें और थोड़े-थोड़े कोफ्ते डालकर, उनके सभी तरफ से सुनहरा होने तक तल लें। तेल सोखने वाले कागज पर निकालकर एक तरफ रख दें।

चावल के लिए
एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में 2 कप पानी उबाल लें, तेजपत्ता, दालचीनी, इलायची, लौंग, चावल और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। ढ़क्कन से ढ़ककर मध्यम आंच पर 8-10 मिनट या चावल के नरम होने तक पका लें। चावल के प्रत्येक दाने को कांटे से अलग कर लें। एक तरफ रख दें।

ग्रेवी के लिए
एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें, लौंग और दालचीनी डालकर कुछ सेकन्ड तक मध्यम आंच पर भून लें। प्याज डालकर, मध्यम आंच पर और 1-2 मिनट के लिए भून लें। अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, धनिया-जीरा पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर मध्यम आंच पर और 1 मिनट के लिए भून लें।

टमाटर और नमक डालकर, मध्यम आंच पर 5 से 7 मिनट या तेल के अलग होने तक, बीच-बीच मे हिलाते हुए पका लें। दही डालकर अच्छी तरह मिला लें और लगातार हिलाते हुए धिमी आंच पर 2 मिनट के लिए पका लें। हरे मटर डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आंच पर और 1 मिनट के लिए पका लें। एक तरफ रख दें।

एक चुपड़ी हुई बेकिंग ट्रे में चावल डालकर, चम्मच के पिछले भाग से अच्छी तरह फैला लें। ग्रेवी को उपर डालकर, ब्रेड कोफ्ते फैला लें। अंत में दही का मिश्रण डालकर अच्छी तरह फैला लें और ढ़क्कन से ढ़ककर, पहले से गरम अवन में 200°c (400°f) के तापमान पर 15-20 मिनट के लिए बेक कर लें या माईक्रोवेव में उच्च पर २ मिनट के लिए पका लें। गरमा गरम परोसें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।

ये भी पढ़ें

बिजली चालू करने से गई जान
Also Read
View All