8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक क्लिक में यहां पढ़ें दिनभर की बड़ी और चर्चित खबरें

देश प्रदेश में शुक्रवार को कई बड़ी घटनाएं घटी हैं। 1993 मुंबई धमाकों को लेकर विशेष टाडा कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया तो वहीं जयपुर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 16 Jun 2017, 4:20 PM IST

Mumbai-Blast

Mumbai-Blast

देश प्रदेश में शुक्रवार को कई बड़ी घटनाएं घटी हैं। 1993 मुंबई धमाकों को लेकर विशेष टाडा कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया तो वहीं जयपुर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। अगर आप तमाम बड़ी खबरें नहीं पढ़ पाए हैं या फिर आपके पास समय की कमी है तो एक ही खबर में पढ़िए अब तक की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरें...

1993 मुंबर्इ धमाकों में विशेष टाडा कोर्ट ने सुनाया फैसला, अबू सलेम सहित 6 दोषी करार, एक बरी

मुंबर्इ में 12 मार्च 1993 को हुए बम धमाकों में विशेष टाडा कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने अंडरवर्ल्ड डाॅन अबू सलेम को आपराधिक साजिश में शामिल होने के आरोप में दोषी करार दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने अपने आदेश में मुस्तफा दोसा, रियाज सिद्दीकी, करीमुल्ला शेख, फिरोज राशिद खान आैर ताहिर मर्चेंट को भी देश को हिला देने वाले मुंबर्इ बम धमाकों के मामले में दोषी माना है। वहीं अब्दुल कयूम को कोर्ट ने बरी कर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर.... http://bit.ly/2rCWYnk

चैंपियंस ट्रॉफी: फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने दिया चौंकाने वाला बयान, देखें वीडियो

भारत और पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच होने वाला है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान आमिर सोहेल के एक बयान ने खलबली मचा दी है। सोहेले ने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर इशारों-इशारों में कहा कि पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में मैच फिक्सिंग के सहारे फाइनल तक पहुंची है। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर कोई आरोप नहीं लगाया लेकिन इस बात के ये ही मायने निकाले जा रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर.... http://bit.ly/2sGzlid

जयपुर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, अटकी रही यात्रियों की सांसें

जयपुर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करार्इ गर्इ है। इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलने के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। हालांकि लैंडिंग के बाद सभी ने राहत की सांस ली। यहां पढ़ें पूरी खबर....http://bit.ly/2siaC1a

खुले में शौच करने गई महिलाओं के फोटो लेने से रोकना पड़ा महंगा, पीट-पीटकर मार डाला

प्रतापगढ़की कच्ची बस्ती में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति को खुले में शौच करती महिलाओं के फोटो लेने का विरोध करना महंगा पड़ा। नगर परिषदकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने जाम लगा प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा लेागों को समझाइश के प्रयास किए जा रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर....http://bit.ly/2rDaB5H

सिरफिरे आशिक काे चढ़ा मोहब्बत का खुमार, लड़की ने ठुकराया प्रस्ताव तो जमकर की पिटार्इ, देखें वीडियो

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश में भले ही एंटी रोमियो दल आशिकों को सुधारने का दम भरते हों लेकिन सिरफिरे आशिकों की खुमारी एेसी होती है कि वो किसी भी हद तक जा सकते हैं। एेसा ही हुआ यूपी के पीलीभीत में। जहां एक सिरफिरे आशिक ने लड़की को प्रपोज किया। हालांकि लड़की ने इस प्रपोजल को ठुकरा दिया। बस फिर क्या था लड़के का पारा सातवें आसमान पर था। यहां पढ़ें पूरी खबर....http://bit.ly/2sA2w6X