शाकाहारी

हैदराबादी खट्टी दाल बना देगी डिनर लाजवाब

अगर आप भी हैदराबादी खाने के शौकीन है तो आपको बता दें कि हैदरबादी बिरयानी के अलावा भी बहुत सी चीजें है जो मशहूर हैं।
2 min read
• •
Updated: 8 Jun 2018, 4:36 PM IST
Hyderabadi khatti dal
Hyderabadi khatti dal

अगर आप भी हैदराबादी खाने के शौकीन है तो आपको बता दें कि हैदरबादी बिरयानी के अलावा भी बहुत सी चीजें है जो मशहूर हैं। इन्हीं में से एक है हैदराबादी खट्टी दाल। जी हां, यह बहुत ही स्वादिष्ट लगती है और इसका जायका आपके स्पेशल डिनर में चार चांद लगा देगा। इसमें अरदस, लहसुन और हरी मिर्च खास तौर से डाली जाती है। यहां पढ़ें हैदराबादी खट्टी दाल की रेसिपी -

सामग्री -

1 कप अरहर/तुअर दाल
1/2 कप कटे हए टमाटर
2 टेबल-स्पून बारीक कटा हुआ लहसून
1 टेबल-स्पून बारीक कटा हुआ अदरक
1/2 टी-स्पून हल्दी पाउडर
1/2 कप इमली का पल्प
1 टी-स्पून बारीक कटी हुई हरी मिर्च
1 टेबल-स्पून बारीक कटा हुआ धनिया
1 टी-स्पून धनिया पाउडर
1 टी-स्पून लाल मिर्च का पाउडर
नमक , स्वादानुसार
1 टेबल-स्पून घी
1/2 टी-स्पून ज़ीरा
1/2 टी-स्पून सरसों
1/4 टी-स्पून हींग
5 कड़ी पत्ता
4 सूखी कश्मीरी लाल मिर्च , टुकड़े किए हुए

विधि -

एक गहरे बाउल में अरहर दाल को लेकर प्रयाप्त मात्रा में पानी लेकर 1 घंटे तक भिगोइए और अच्छी तरह से छान लीजिए। प्रेशर कुकर में दाल, टमाटर, 1 टेबल-स्पून लहसुन, अदरक, 1/4 टी-स्पून हल्दी, थोड़ा नमक और 2 1/2 कप पानी प्रेशर कुकर में डालकर अच्छी तरह से मिलाइए और प्रेशर कुकर के ४ सीटी बजने तक पकाइए। खोलने से पहले भाप को पूरी तरह से निकलने दीजिए।

दाल को मथनी से अच्छी तरह से फेंटकर, उसमें इमली का पल्प, हरी मिर्च, धनिया, बचा हुआ 1/4 टी-स्पून हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च का पाउडर, नमक अच्छी तरह से मिलाकर और मध्यम आंच पर 3 से 4 मिनट तक मिनट बीच-बीच में हिलाते हुए पकाइए। एक तरफ रखिए।

एक छोटा नॉन-स्टिक पैन में घी को गरम कीजिए और उसमें जीरा, सरसों डालकर मध्यम आंच पर 30 सेकंड तक हिलाते हुए पकाइए। उसमें हींग, कड़ी पत्ता, बचा हुआ १ टेबल-स्पून लहसुन, कश्मीरी लाल मिर्च डालकर उसे मिलाइए और मध्यम आंच पर 1 मिनट के लिए पका लीजिए। दाल पर तड़के डालें और अच्छी तरह मिलाएं। रोटी और चावल के साथ गरमा गरम परोसिए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।