
masala bread
अगर आप भी मसाला ब्रेड के शौकीन हैं तो इस बार इसे घर में ही ट्राय करें। घर में बनी ताजा ब्रेड का स्वाद बेहद लाजवाब होता है। बेाशक इसकी खुशबू आपको भूख लगाने का पूरा काम करेगी। इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसे किसी भी फिलिंग के साथ बनाया जा सकता है। आप चाहें तो इसमें चॉकलेट की फिलिंग कर इसे चॉकलेट ब्रेड भी बना सकते हैं। यहां पढ़ें मसाला ब्रेड की रेसिपी -
सामग्री -
मैदा - 250 ग्राम (2 कप)
रिफाइन्ड तेल या मक्खन - 2 टेबल स्पून
नमक - आधा छोटी चम्मच
चीनी - 2 छोटी चम्मच
यीस्ट दाने - 2 छोटे चम्मच या
ताजा यीस्ट - 2 टेबल स्पून
विधि -
सूखा दाने का यीस्ट डालकर ब्रेड बना रहे हैं, तब 2/3 कप गुनगुने पानी या दूध में यीस्ट के दाने डालिए और 10 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए। दस मिनट बाद इसमें ऊपर झाग तैरने लगते हैं। इसका अर्थ है कि यीस्ट तैयार है।
मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिए। आटे में बीच में जगह बनाइए, इस जगह में तेल, नमक और चीनी डालिए, हाथ से अच्छी तरह मिलाइए, यीस्ट वाले गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिए। इस आटे को अलट पलट और उठा कर, पटक कर, मोड़कर 5 मिनिट तक गूथते रहिए, आटा एकदम चिकना और हल्का हो जाता है, अब ये आटा हाथ की उंगलियों से नहीं चिपकता।
गुथे आटे को चारों ओर से तेल लगाकर किसी गहरे बर्तन में तेल लगाकर रख दीजिए, बर्तन को ढककर, टावल से लपेट कर, गरम स्थान पर रखिए। आटा 3-4 घंटे में फूल कर दुगना हो जाता है (मौसम ठंडा होने पर आटे को फूलने में अधिक समय लग जाता है)।
आटे को हाथ से पंच करके एकसा कर लीजिए। गुथे आटे को 2 भागों में बांट लीजिए। किसी थाली या बोर्ड को चिकना करके या सूखा आटा छिड़क कर, आटे के एक भाग को हाथों की उंगलियों से दबाकर 3*6 के आकार में बड़ा कर लीजिए, छोटी आधा चम्मच चाट मसाला छिड़क कर एकसा फैला दीजिए, बड़ी हुई ब्रेड को एक तरफ से उठा कर रोल करते हुये लपेटिए।
बेक करने वाली ट्रे में तेल लगाकर चिकना करके, रोल किए हुए ब्रेड को रखिए, आटे का दूसरा भाग भी पहले भाग की तरह चपटा कीजिए, चाट मसाला छिड़क कर रोल बनाइए। दूसरे भाग को भी बेक करने वाली ट्रे में रख दीजिए और तिल और अलसी डालकर लगा दीजिए। दोंनो ब्रेड के ऊपर चाकू से बराबर की दूरी पर कट के निशान बना दीजिए। ब्रेड को आधा घंटे के लिए ढककर, रख दीजिए, ब्रेड का आकार थोड़ा बड़ा हो जाता है।
ब्रेड को बेक कीजिए
ओवन को 200 सेग्रे. पर पहले से गरम कीजिए। ब्रेड की ट्रे को ओवन में रखिये और 200 सेग्रे. पर 20 मिनिट के लिए सैट कर दीजिए। मसाला ब्रेड बनकर तैयार है, ब्रेड ऊपर से ब्राउन और कुरकुरी, अन्दर नरम और मुलायम है। बहुत ही स्वादिष्ट, एकदम ताजी मसाला ब्रेड को मक्खन लगाकर चाय या काफी के साथ परोसिए और खाइए।
अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।

Published on:
08 Jun 2018 03:13 pm
बड़ी खबरें
View Allइंडियन रीजनल
रैसिपीज
ट्रेंडिंग
