शाकाहारी

इस तरह बनाएं कमल ककड़ी, बच्चें भी चाट जाएंगे उंगलियां

कमल ककड़ी में फाइबर होता है, यह पाचन के लिए बहुत अच्छी है।

2 min read
Jan 26, 2018
kamal kakdi fry

आमतौर पर बच्चों को कमल ककड़ी खाना पसंद नहीं होता, लेकिन अगर आप उन्हें इस तरह से कमल ककड़ी बना कर खिलाएंगे तो यह उनको जरूर पसंद आएगी। कमल ककड़ी में फाइबर होता है, यह पाचन के लिए बहुत अच्छी है। यहां पढ़ें कमल ककड़ी की सूखी सब्जी की रेसिपी -

सामग्री -

ये भी पढ़ें

यह मजेदार सूप करेगा खून की कमी पूरी

कमल ककड़ी - 3
टमाटर - 3-4 (मीडियम आकार के)
हरी मिर्च - 2-3
अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
तेल - 2-3 टेबल स्पून
जीरा - आधा छोटी चम्मच
हींग - 1 पिंच
हल्दी पाउडर - 1/3 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/6 छोटी चम्मच
नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
गरम मसाला - 1/6 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरे हुए)

विधि -

कमल ककड़ी को अच्छी तरह पानी से धो लीजिए। पानी सूखने पर कमल ककड़ी को छीलिए और पतले गोल टुकड़े काट लीजिए।

कमल ककड़ी के टुकड़े कुकर में डालिए, आधा कप पानी और एक चौथाई छोटी चम्मच नमक डालकर कमल ककड़ी को कुकर में उबालने के लिए रखिए। कुकर में एक सीटी आने के बाद, 2 मिनिट धीमी आग पर पका लीजिए। आग बन्द कर दीजिए।

कुकर खुलने पर कमल ककड़ी निकाल कर पानी छान दीजिए।

टमाटर धोइए, बड़े टुकड़े में काट लीजिए। हरी मिर्च के डंठल तोड़िए, अदरक छीलिए, काटिए और मिक्सर में डाल कर बारीक पीस लीजिए।

कढाई में तेल डालकर गरम कीजिए, गरम तेल में जीरा और हींग डालिए, जीरा भुनने पर, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालिए, अब टमाटर, हरी मिर्च का पिसा मसाला डाल दीजिए, लाल मिर्च भी डाल दीजिए, मसाले को तब तक भूनिए जब तक मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे।

मसाला भुनने पर नमक और गरम मसाला भी डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिए। उबाले हुए कमल ककड़ी के टुकड़े मसाले में डालिए और 3-4 मिनिट तक चमचे से चला कर, भूनते हुए पकाइए।

कमल ककड़ी की सब्जी तैयार है, सब्जी में हरा धनिया डालकर मिला दीजिए। स्वादिष्ट कमल ककड़ी की सब्जी, चपाती, परांठे या चावल के साथ परोसिए और खाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।

ये भी पढ़ें

पैनकेक्स से जीतें बच्चों का दिल

Also Read
View All