29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यह मजेदार सूप करेगा खून की कमी पूरी

अगर आप सूप के शौकीन हैं तो आपको सूप की यह दो यमी रेसिपी बहुत पसंद आएंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 26 Jan 2018, 10:23 AM IST

chukandar gajar soup

chukandar gajar soup

अगर आप सूप के शौकीन हैं तो आपको सूप की यह दो यमी रेसिपी बहुत पसंद आएंगी। सूप पीने से शरीर को कई तरह के न्यूट्रिएंट्स एक साथ मिलते हैं और यह शरीर को ताकत देने का भी काम करता है। वहीं अगर आप टमाटर या हॉट एंड सॉर सूप से बोर हो गए हैं तो इस बार ट्राय करें यह दो यमी सूप रेसिपी-

हॉटली चुकंदर गाजर सूप

सामग्री -

चुकंदर कसे हुए - 300 ग्राम
गाजर - 100 ग्राम
नींबू का रस - 2 छोटा चम्मच
मक्खन - 1/4 कप
वेजिटेबल स्टॉक - 4 कप
नमक - स्वादानुसार
काली मिर्च - 1/2 छोटा चम्मच
भुना जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
पिसी पुदीना - 1/4 छोटा चम्मच
पनीर - 1/2 कप कद्दूकस किया सजाने के लिए

यूं बनाएं -

पेन में मक्खन डालें और उसमें चुकंदर-गाजर डालकर 10 मिनट के लिए फ्राई करें। उसके बाद स्टॉक डालकर पांच मिनट पकने दें। बाकी चीजें डालकर पांच मिनट और पकने दें। गैस बंद कर दें। इसे मिक्सी में डालकर पीस लें और सर्व करें। परोसते वक्त कद्दूकस किया पनीर डालें।

नोट : यह सूप पीने से ताकत आती है और खून की कमी दूर होती है।

नाइन स्टार हेल्दी सूप

सामग्री -

पत्ता गोभी
फूल गोभी
शिमला मिर्च
गाजर
बींस
मशरूम
मटर
प्याज
ब्रोकली कटी हुई - एक कप
लहसुन-अदरक पेस्ट - एक छोटा चम्मच
कॉर्नफ्लोर - एक बड़ा चम्मच
पानी या वेजिटेबल स्टॉक - 5 कप
सोया सॉस - डेढ़ छोटा चम्मच
नींबू का रस - डेढ़ छोटा चम्मच
टमाटर सॉस - 2 छोटे चम्मच
चिली सॉस - 1/2 छोटा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
काली मिर्च - 1/2 छोटा चम्मच
मक्खन - 1/2 कप

यूं बनाएं -

कॉर्नफ्लोर को पानी में घोलें। कड़ाही में मक्खन गर्म करके यह घोल डाल दें। साथ में बाकी सभी चीजें भी डाल दें और पकने दें। यदि पानी कम लगे तो और डाल दें। इसे कम से कम 10 मिनट पकने दें। आंच धीमी ही रखें। इस सूप को गर्मा-गरम परोसें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।