9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पैनकेक्स से जीतें बच्चों का दिल

खास बात यह है कि पैनकेक्स ब्रेकफास्ट में, ईवनिंग स्नैक्स के तौर पर या फिर बच्चों को टिफिन में भी दिए जा सकते हैं

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Jan 22, 2018

Cheese Burst

Cheese Burst

बच्चों को पैनकेक्स बहुत ही पसंद आते हैं। खास बात यह है कि पैनकेक्स ब्रेकफास्ट में, ईवनिंग स्नैक्स के तौर पर या फिर बच्चों को टिफिन में भी दिए जा सकते हैं। यह झटपट बन जाते हैं और इनका टेस्ट भी लाजवाब होता है। यहां पढ़ें कुछ स्पेशल पैनकेक्स रेसिपी -

चीज एंड पटेटो पैनकेक्स

सामग्री -

मैदा - एक प्याला
नमक - १/२ छोटा चम्मच
बेकिंग पाउडर - एक छोटा चम्मच
मध्यम आकार का आलू - एक
ताजा पनीर - २ बड़े चम्मच
काली मिर्च पिसी - १/२ छोटा चम्मच
मक्खन पेन केक बनाने के लिए
पारमेजान चीज ऊपर डालने के लिए - १/४ प्याला

यूं बनाएं -

मैदा, नमक व बेकिंग पाउडर को एक साथ छान लें। पनीर को अच्छी तरह मसल लें। आलू को छीलकर बारीक कद्दूकस कर लें। अब मैदा मिश्रण, पनीर व आलू को मिला दें। एक चम्मच पिघला मक्खन व काली मिर्च पाउडर डाल दें। पानी की सहायता से मध्यम गाढ़ा घोल बनाएं। नॉनस्टिक तवा गरम करें। इस पर मिश्रण से पेन केक फैलाएं। मक्खन लगाकर दोनों ओर से सेकें। गरम-गरम पैन केक्स पर ही चीज बुरक दें।

चॉकलेटी पैनकेक

सामग्री -

मैदा - एक प्याला
चॉकलेट पाउडर - २ बड़े चम्मच
चॉकलेट चिप्स - ४ बड़े चम्मच
दूध - सवा प्याला
बेकिंग पाउडर - २ छोटे चम्मच
पिसी चीनी - २ से ३ बड़े चम्मच
पिघला मक्खन - २ बड़े चम्मच
नमक - एक चुटकी
अतिरिक्त मक्खन पेनकेक बनाने के लिए

यूं बनाएं -

मैदा में नमक, बेकिंग पाउडर, चॉकलेट पाउडर मिलाकर छान लें। दूध, मक्खन व चीनी को एक साथ फेंट लें। अब दोनों मिश्रण को मिलाते हुए एकसार करें। नॉनस्टिक तवे को गरम करें। मिश्रण में दूध और मिलाया जा सकता है। अब मक्खन की सहायता से पेनकेक तैयार करें। गरम-गरम पेनकेक पर ही चॉक लेट चिप्स फैला दें। गरम-गरम ही परोसें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।