30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वसंत पंचमी पर बनाएं और खिलाएं केसरी बर्फी

वसंद पंचमी के दिन सब कुछ केसरी रंग में रखा नजर आता है। बागों में फूलों की बाहार आ जाती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 21 Jan 2018, 10:46 AM IST

seoni

Kesari Barfi

वसंद पंचमी के दिन सब कुछ केसरी रंग में रखा नजर आता है। बागों में फूलों की बाहार आ जाती है। इसी तरह आप डिनर टेबल पर भी केसरी रंग की छटा बिखेर सकते हैं। इस दिन आप केसरी बर्फी और केसरी पिस्ता टुकड़ी जैसी दो लाजवाब मिठाईयां बना सकते हैं। यहां पढ़ें केसरी बफी और केसरी पिस्ता टुकड़ी की रेसिपी -

केसरी बर्फी

सामग्री -

खोया - 250 ग्राम
चीनी - 60 ग्राम
केसर की पत्ती - 8 से 10
केसरिया रंग - 2 से 3 बूंदें
बादाम के आधे टुकड़े - 1/4 कप

यूं बनाएं -

गर्म कड़ाही में खोया कसकर डालें। चीनी मिलाकर चलाएं। पंद्रह मिनट बाद आंच से उतारकर मिश्रण के दो अनुपात एक में दो भाग कर लें। कम वाले मिश्रण में केसरी रंग, केसर की पत्ती मिलाएं। चिकनाई लगी ट्रे में आधा सफेद मिश्रण जमाएं। उसके ऊपर केसरी मिश्रण जमाकर पुन: बचे हुए सफेद मिश्रण की परत जमा दें। वर्क और बादाम के टुकड़े लगाकर चौकोर काट लें।

केसरी पिस्ता टुकड़ी

सामग्री -

खोया - 250 ग्राम
काजू पाउडर - दो कप
चीनी - एक कप
दूध में भीगी केसर की पत्तियां - 10 से 12
केसरी रंग - 2 से 3 बूंद
कटे पिस्ता - 1/2 कप
चांदी के वर्क - 3 से चार

यूं बनाएं -

खोए को कड़ाही में अच्छी तरह भून लें। चीनी में 1/2 कप पानी मिलाकर एक तार की चाशनी बना लें। फिर उसमें काजू पाउडर डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं। आंच से उतारक खोया मिलाएं। तैयार मिश्रण के दो भाग कर लें। एक भाग में दूध में भिगोई केसर की पत्तियां, केसरी रंग और कटा पिस्ता डालकर मिलाएं। केसरी मिश्रण के छोटे-छोटे रोल्स बनाकर सफेद मिश्रण में लपेटें। प्रत्येक रोल पर चांदी का वर्क लगाएं। तैयार रोल्स को मनचाही गोलाई में काट कर सर्व करें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।