30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माइक्रोवेव में बनाएं बेसन कढ़ी

बेसन पकोड़ी वाली कढ़ी तो सबको ही पसंद आती है। वहीं यह झटपट तैयार भी हो जाती है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 20 Jan 2018, 3:18 PM IST

pakoda kadhi

pakoda kadhi

बेसन पकोड़ी वाली कढ़ी तो सबको ही पसंद आती है। वहीं यह झटपट तैयार भी हो जाती है। अगर रसोई में कोई सब्जी न हो तो झटपट बेसन पकोड़ी कढ़ी बनाई जा सकती है। हालांकि कढ़ी को आप माइक्रोवेव में भी बना सकते हैं। माइक्रोवेव में कढ़ी बनाने का एक फायदा यह भी है कि इसमें बहुत कम तेल इस्तेमाल होता है। यहां पढ़ें माइक्रोवेव में बेसन कढ़ी बनाने की रेसिपी -

सामग्री -

बेसन - 1 कप
दही - 1 कप
तेल - 2 टेबल स्पून
करी पत्ता - 10-12
अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच या कद्दूकस किया हुआ अदरक
हरी मिर्च -1-2 बारीक कटी हुई
नमक - 1.25 छोटी चम्मच (सवा छोटी चम्मच) या स्वादानुसार
मेथी दाने - 1/4 छोटी चम्मच
जीरा - 1/4 चम्मच
हींग - 1 पिंच
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
ईनो फ्रूट साल्ट - 1/4 छोटी चम्मच

विधि -

सबसे पहले किसी प्याले में बेसन और आधा कप से थोड़ा कम पानी डालकर, गुठलियां खतम होने तक चिकना घोल बना लीजिए, घोल की कनसिसटेन्सी पकोड़े के घोल की कनसिसटेन्सी जैसी होनी चाहिए। घोल को अच्छी तरह 3-4 मिनिट फैट लीजिए। आधा घोल एक अलग प्याली में निकाल कर रख लीजिए जिसकी पकोड़िया बनाएंगे। आधा बेसन के घोल में दही फैट कर और चार कप पानी मिलाकर कढ़ी का घोल बनालीजिए।

पकोड़ियां बनाइए:

आधा बेसन का घोल जो अलग प्याली में निकाल कर रख लिया है, उसमें इनो फ्रूट साल्ट डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिए, घोल को माइक्रोवेव सेफ इडली स्टन्ड के चार खांचों में भर कर, इडली स्टेन्ड को माइक्रोवेव में रखिए और 1.5 (डेड़) मिनिट माइक्रोवेव कीजिए, और बाहर निकाल लीजिए। माइक्रोवेव में बिना तेल की पकोड़ियां बन कर तैयार हो गई हैं, इन्हैं ठंडा होने दीजिए।

कढ़ी बनाइए -

माइक्रोवेव सेफ बड़ा प्याला लीजिए। बेसन और दही का घोल प्याले में डालिए, हल्दी पाउडर, अदरक ,हरी मिर्च और आधा लाल मिर्च पाउडर डालकर घोल में अच्छी तरह मिला दीजिए। प्याले को माइक्रोवेव में रखिए और अधिकतम तापमान पर ३ मिनिट माइक्रोवेव कीजिए। प्याला बाहर निकालिए और कढ़ी को चमचे से अच्छी तरह चला दीजिए।

प्याले को फिर से माइक्रोवेव में रखिए और कढ़ी को 2मिनिट माइक्रोवेव कीजिए, प्याला बाहर निकालिए और कढ़ी को चमचे से अच्छी तरह चला दीजिए। प्याले को फिर से माइक्रोवेव में रखिए और 2 मिनिट माइक्रोवेव कीजिए, कढ़ी में हल्का सा उबाल आ गया है। प्याले को बाहर निकालिए, कढ़ी की वह स्टेज है जो गैस पर कढ़ी बनाते समय चमचे से लगातार चलाते हुए उबाल आने तक हो जाती है।

तैयार पकोड़ी जो आकार में बड़ी बड़ी है, ठंडी हो चुकी है, उनको चार -चार टुकड़ों में काटिए। कढ़ी में पकोड़ियां और नमक डालकर मिला दीजिए। कढ़ी को ढककर 2 मिनिट माइक्रोवेव कीजिए। प्याला बाहर निकालिए, कढ़ी बन चुकी है।

तड़का लगाइए:

छोटे पैन में तेल डालकर गरम कीजिए, गरम तेल में मेथी दाने और जीरा डालिए, मेथी दाने और जीरा भुनने पर, गैस बन्द कर दीजिए। करी पत्ता को छोटा छोटा काट कर डालिए और बचा हुआ लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिए। तड़के को कढ़ी में डाल कर मिक्स कर दीजिए। माइक्रोवेव में बहुत अच्छी कढ़ी बन कर तैयार है। कढ़ी को चावल, रोटी, परांठा या पूरी किसी के साथ परोसिए और खाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।