
palak corn malai
पालक कॉर्न मलाई
पालक का पेस्ट - 2 कप
कॉर्न के दाने - एक कप
प्याज बारीक कटा - 1/2 कप
टमाटर का पेस्ट - 2 बड़ा चम्मच
बटर - 3 बड़ा चम्मच
मलाई - 2 बड़ा चम्मच
जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
लहसुन बारीक कटा - एक बड़ा चम्मच
धनिया पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
गर्म मसाला - 1/4 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
यूं बनाएं -
एक पैन में बटर डालें। गर्म होने के बाद जीरा, लहसुन, प्याज डालकर गुलाबी होने तक इसे भूनें। टमाटर प्यूरी और कॉर्न के दाने डालकर इसे ढक दें। पांच मिनट तक पकाएं। धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालकर मिला लें। पालक और मलाई डाल दें। पांच मिनट के ढक दें। ढक्कन हटाकर नमक और मलाई डालकर मिला लें। गर्म मसाला डालें। आंच बंद कर दें। नान या परांठे के साथ सर्व करें।
कॉर्न पनीर प्याजा
सामग्री -
प्याज बारीक कटा - 3 से 4
अदरक बारीक कटा - एक बड़ा चम्मच
कॉर्न के दाने - एक कप
बारीक कटा टमाटर - 1/2 कप
हरी मिर्च बारीक कटी - एक बड़ा चम्मच
धनिया पाउडर - एक छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
गर्म मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
कसूरी मेथी - एक बड़ा चम्मच
रिफाइंड तेल - 4 बड़ा चम्मच
हल्दी - 1/2 छोटा चम्मच
पनीर क्यूब में कटे हुए - 8 से 10
काजू का पाउडर - एक बड़ा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
यूं बनाएं -
कड़ाही में तेल डालें। हरी मिर्च, अदरक और कसूरी मेथी डाल दें। पांच-छह सेकंड भूनने के बाद प्याज डाल दें। प्याज गुलाबी होने के बाद टमाटर और सारे मसाले डालें। टमाटर, सारे मसाले और कॉर्न डालकर ढककर पांच मिनट पकाएं। काजू पाउडर और पनीर डालें। जरूरत के मुताबिक पानी डालें। चार से पांच मिनट के लिए ढक दें। हरे धनिए से गार्निश कर गर्म-गर्म फुल्के के साथ सर्व करें।
अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।
Published on:
19 Jan 2018, 4:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.