शाकाहारी

मेहमानों को खिलाएं यमी मेथी मटर मलाई

मेहमानों को अगर आप कुछ नया और यमी खिलाना चाहते हैं, तो आप मेथी मटर मलाई ट्राई कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2017, 4:52 PM IST
methi matar malai
methi matar malai

मेहमानों को अगर आप कुछ नया और यमी खिलाना चाहते हैं, तो आप मेथी मटर मलाई ट्राई कर सकते हैं। इसमें खुशबूदार मसाले का पेस्ट, खट्टा टमाटर का पल्प और अन्य सामग्री का इस्तेमाल होता है। इस रेसिपी को बनाना बहुत आसान है वहीं यह खाने में भी बहुत टेस्टी लगती है। हालांकि मलाई डलने की वजह से यह थोड़ी हैवी हो जाती है, लेकिन फिर मेहमान अगर उंगलियां चाटते न रह जाएं तो दावत का क्या फायदा। यहां पढ़ें मेथी मटर मलाई की रेसिपी -

सामग्री -

२ कप कटी हुई मेथी
३/४ कप उबले हुए हरे मटर
नमक स्वादअनुसार
३ टेबल-स्पून तेल
१/२ टी-स्पून जीरा
१/२ कप बारीक कटे हुए प्याज
१/२ कप ताजा टमाटर का पल्प
१ १/४ कप दूध
एक चुटकी शक्कर
२ टेबल-स्पून फ्रेश क्रीम

पीसकर मुलायम पेस्ट बनाने के लिए (थोड़े पानी का प्रयोग कर)
१/४ कप कटे हुए प्याज
४ हरी मिर्च , कटी हुई
२५ मिलीमीटर (१इंच) अदरक का टुकड़ा
३ लहसुन की कलियां
१ टेबल-स्पून कटे हुए काजू
२ टी-स्पून खस-खस

सूखे मसाला पाउडर के लिए (हलका क्रश कर पाउडर बनाने के लिए)
२५ मिलीमीटर (१इंच) दालचीनी का टुकड़ा
४ लौंग
२ इलायची
४ कालीमिर्च
१ टी-स्पून जीरा

विधि -

मेथी धोकर १/२ टी-स्पून नमक छिड़के और १५ मिनट तक एक तरफ रख दें। सारा पानी नीचोड़कर फेंक दें।

कढ़ाई में २ टेबल-स्पून तेल गरम करें और जीरा डालें।

जब बीज चटकने लगे, मेथी डालकर मध्यम आंच पर २-३ मिनट भूनें। मेथी निकालकर एक तरफ रखें।

उसी कढ़ाई में बचा हुआ १ टेबल-स्पून तेल डालें, प्याज डालकर मध्यम आंच पर १-२ मिनट या प्याज़ के पार्दर्शी होने तक भुन लें।

तैयार पेस्ट डालकर, बीच-बीच में हिलाते हुए, १-२ मिनट तक भुनें।

टमाटर का पल्प और सूखा मसाला पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और मध्यम आंच पर १-२ मिनट तक पकाएं।

हरे मटर, भुनी हुई मेथी, दूध, शक्कर, नमक, फ्रेश क्रीम और लगभग २ टेबल-स्पून पानी डालकर, बीच-बीच में हिलाते हुए २ मिनट तक पकाएं।

गरमा गरम परोसें।